{"_id":"697fbf6d4f8f5681e4088601","slug":"guru-ravidass-thoughts-show-the-right-direction-to-society-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-825469-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गुरु रविदास के विचार दिखाते हैं समाज को सही दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गुरु रविदास के विचार दिखाते हैं समाज को सही दिशा
विज्ञापन
मुरादाबाद। संत रविदास भक्ति आंदोलन के प्रमुख संतों में से एक थे और महान कवि व रहस्यवादी संत थे। उनके भजन और पद आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। गुरु रविदास की शिक्षाएं विशेष रूप से रविदासिया समुदाय को प्रभावित करती हैं लेकिन उनके विचार सार्वभौमिक हैं और सभी समाजों के लिए प्रेरणादायक हैं। यह बातें सपा के जिला कार्यालय पर गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कही। उन्होंने संत रविदास और संत नरहरी सिंह दास (सोनार) के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों ने अपनी शिक्षाओं, उपदेशों और भक्ति के माध्यम से लोगों को समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उनका मानना था कि सभी मनुष्य समान हैं और किसी भी व्यक्ति को जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर छोटा-बड़ा नहीं समझना चाहिए। महासचिव फुरकान अली ने कहा कि गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं और लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं। इस मौके पर वेदप्रकाश सैनी, वसीम कुरैशी, लाखन सिंह सैनी, तुषार रस्तोगी, प्रेमबाबू वाल्मीकि, लुकमान खान, अशोक सैनी, कायमुद्दीन सैफी, सुरेंद्र शर्मा, आदित्य चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर महानगर कार्यालय पर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी ने कहा कि संत रविदास और संत नरहरी दास ने समाज को समानता, प्रेम और मानवता का जो संदेश दिया वह आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। यहां संचालन डॉ. सोमवीर यादव ने किया। इस अवसर पर वार्ड संख्या-45 का अध्यक्ष मो. उमैर को नियुक्त किया गया। सभा में मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष राशिद हुसैन अंसारी, सलीम वारसी, लालू परवेज, शमशाद अंसारी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो