फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Guests of the procession were honored in Kanth

Moradabad News: कांठ में शोभायात्रा के अतिथियों को किया सम्मानित

Sat, 23 Aug 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 23 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Guests of the procession were honored in Kanth
कांठ में श्री कृष्ण छठी महोत्सव में ​शिव मोनी मंदिर के महंत को सम्मानित करते कमेटी के लोग। संवा - फोटो : संस्था
कांठ। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नगर में निकाली गई श्री रामडोल शोभायात्रा के सहयोगियों और अतिथियों का आयोजक कमेटी के द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही यहां श्री कृष्ण छठी उत्सव भी मनाया गया।
विज्ञापन

नगर के प्राचीन शिव मोहनी मंदिर पर शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण का छठी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम पंडित सतीशचंद्र शर्मा द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। मंदिर के महंत संत स्वामी भजनानंद जी महाराज, सहकारी गन्ना समिति चेयरमैन कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश महेश्वरी, भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष राजपाल सिंह प्रजापति, पूर्व चेयरमैन अजयवीर सिंह पप्पू भैया, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा, कुंवर आनंद विश्नोई, भाजपा नेता अभय विश्नोई सहित कमेटी व श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दी। इसके बाद सम्मान समारोह में मंदिर के महंत संत स्वामी भजनानंद जी महाराज, शोभायात्रा सहयोगियों, मुख्य अतिथियों, अतिथियों, मीडिया कर्मियों, अखाड़ा महंत सहित गणमान्य व्यक्तियों को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। अंत में आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। कमेटी के अध्यक्ष राकेश विश्नोई, उपाध्यक्ष संजय लम्बरदार, कोषाध्यक्ष प्रदीप विश्नोई, विनोद लम्बरदार, पूर्व अध्यक्ष सनी विश्नोई, प्रदीप कुमार, सुमन कुमार, निखिल विश्नोई, ओमवीर सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, सुशील कुमार, महेंद्र कुमार, भानु विश्नोई, राजेंद्र विश्रोई, पिंटू विश्नोई, संजीव पाटिल, शुभम विश्नोई, राजीव कुमार, सचिन कुमार, रामवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

..फोटो सं. 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed