{"_id":"67cfeaa5452d02af9d04233c","slug":"guest-house-operator-shot-and-killed-girl-in-amroha-2025-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आधी रात गेस्ट हाउस में प्रेमिका का कत्ल, इसलिए संचालक ने मार डाला; खुद पुलिस के पास पहुंचकर बताई कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आधी रात गेस्ट हाउस में प्रेमिका का कत्ल, इसलिए संचालक ने मार डाला; खुद पुलिस के पास पहुंचकर बताई कहानी
Tue, 11 Mar 2025 01:49 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:49 PM IST
सार
अमरोहा में उत्तराखंड की युवती की हत्या का मामला सामने आया है। गेस्ट हाउस संचालक ने युवती की गोली मार कर हत्या की। उसके बाद वह खुद चौकी पहुंच गया। रात में गेस्ट हाउस में ठहरी हरिद्वार निवासी युवती का संचालक से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
शव ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा के गजरौला में गेस्ट हाउस संचालक अंकुश चौधरी ने हरिद्वार के कनखल निवासी युवती की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर वह खुद औद्योगिक पुलिस चौकी पहुंच गया। हत्यारोपी का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
सोमवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ और मामले की जांच कर रही है।
मामला औद्योगिक चौकी से महज 150 मीटर दूर का है।
यहां उत्तर प्रदेश भंडारण निगम के गोदाम के निकट नगर के अवंतिका नगर मोहल्ला निवासी हरपाल सिंह उर्फ बंटी चौहान का द ग्रेट विनायक गेस्ट हाउस एवं रेस्टोरेंट है। एएसपी राजीव कुमार सिंह के मुताबिक, गेस्ट हाउस एवं रेस्टोरेंट बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव धनौरी खुर्द निवासी अंकुश चौधरी ने किराए पर ले रखा है।
वही इस समय गेस्ट हाउस का संचालक है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सोमवार रात एक बजे यूपी-112 को सूचना मिली कि गेस्ट हाउस में अंकुश चौधरी ने हरिद्वार की युवती (22) की गोली मार कर हत्या कर दी है।

जिसकी सूचना पाकर तुरंत थाना पुलिस मौके पर गई। सीओ श्वेताभ भास्कर और कुछ देर बाद एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट भी बुला ली गई। उसने सबूत एकत्र किए। पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही गेस्ट हाउस संचालक हत्यारोपी अंकुश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि एक-डेढ़ साल से उसका युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को उसने युवती गेस्ट हाउस में बुलाई।
उसे शक था कि युवती रोशा खुराना किसी और लड़के से बात करने लगी है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में उसने युवती के सिर में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: BJP Leader Murder: लेखपाल की नौकरी छोड़ राजनीति में उतरे, मुलायम सिंह के खिलाफ लड़ा था चुनाव; गुलफाम की कहानी
यह भी पढ़ें: BJP Leader Murder: लेखपाल की नौकरी छोड़ राजनीति में उतरे, मुलायम सिंह के खिलाफ लड़ा था चुनाव; गुलफाम की कहानी
वह खुद पहुंचा पुलिस चौकी
युवती की हत्या करने के बाद रात में ही गेस्ट हाउस संचालक ने यूपी-112 को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही वह भी खुद औद्योगिक पुलिस चौकी जा पहुंचा। उसने चौकी के पुलिसकर्मियों को बताया कि वह गेस्ट हाउस में युवती की हत्या करके आया है।

गजरौला क्षेत्र में युवती की गेस्ट हाउस संचालक द्वारा गोली मार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पुलिस को बताया कि युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। अभी और पूछताछ की जा रही है। युवती के परिजनों के आने का इंतजार है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी-अमित कुमार आनंद एसपी अमरोहा।