{"_id":"697a6fceab248251a5005bc3","slug":"gst-problems-resolved-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-110722-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जीएसटी की समस्याओं का किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जीएसटी की समस्याओं का किया समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। नगर में सरकारी अस्पताल के निकट उद्योग व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर बुधवार दोपहर जीएसटी विभाग की ओर से व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों की जीएसटी संबंधी समस्याओं का समाधान किया।
संवाद में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जीएसटी विभाग के उपायुक्त विनीत कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य कर अनुपालन को आसान बनाना, जीएसटी को लेकर व्यापारी में अनावश्यक भय दूर करना तथा सरकार और व्यापारियों के बीच विश्वास को अधिक मजबूत बनाना है। जीएसटी विभाग के राज्य कर अधिकारी आनंद प्रकाश ने जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न फाइलिंग, ई-बिल, नोटिस की प्रक्रिया और विभागीय सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। यह भी आश्वासन दिया कि विभागीय कार्य प्रणाली व्यापारियों को समझाने को लेकर भविष्य में भी ऐसे संवाद कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
इस दौरान नगर के व्यापारियों ने अपनी जो समस्याएंं बताईं उनका जीएसटी विभाग के अधिकारियों द्वारा तत्काल समाधान कर दिया गया। उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन और अन्य पदाधिकारियों ने विभागीय अधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत भी किया। संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता भी संजय जैन ने ही की। कार्यक्रम में शिव कुमार सिंघल,कौशल जैन, हाजी अब्दुल वाजिद, अभिषेक जैन, जकीउद्दीन, शिवेंद्र गुप्ता,अजय कुमार अग्रवाल एडवोकेट,संजय शर्मा, अरिहंत जैन, चंदन डुडेजा, पंकज चौहान, आशीष भटनागर, रमाकांत गुप्ता,सुधीर अग्रवाल,सुरेश कुमार गुप्ता,राहुल वर्मा, मसरूर हुसैन,इमामी अली आदि व्यापारी मौजूद रहे।