Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   GRP suspended three constables, caught innocent in theft, demanded six lakhs from the family,

जीआरपी के तीन सिपाही निलंबित: चोरी में निर्दोष को पकड़ा, परिजनों से मांगे छह लाख... एसएसपी ने ट्रेस कर छुड़ाया

Mon, 23 Sep 2024 11:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 23 Sep 2024 11:37 AM IST
सार

जीआरपी के तीन सिपाहियों ने ट्रेनों से चोरी करने के आरोप में एक निर्दोष युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसके परिजनों से छह लाख रुपये मांगे। परिजनों की सूचना पर एसएसपी मुरादाबाद ने युवक को ट्रैस कर सिपाहियों के चंगुल से युवक को छुड़ाया।

विज्ञापन
GRP suspended three constables, caught innocent in theft, demanded six lakhs from the family,
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन में चोरी के मामले में लखनऊ के निर्दोष युवक को पकड़ने के मामले में जीआरपी के लाइन हाजिर सिपाहियों की नौकरी पर बन आई है। पीड़ित के परिजनों ने एडीजी तक शिकायत पहुंचा दी है। इसके बाद एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने तीनों सिपाहियों रोहित कुमार, सौरभ पवार व प्रिंस कुमार की फटकार लगाई है। 

विज्ञापन


उन्होंने लाइनहाजिर सिपाहियों का सर्विस रिकॉर्ड निकलवाया है। अब गर्दन फंसती देख तीनों सिपाही आला अधिकारियों को सफाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि चोर को पकड़ने की सूचना लीक न हो, इसलिए उसके साथी को भी पकड़ लिया। इस पर उनकी और फटकार लगी। एसपी ने कहा कि यदि निर्दोष युवक को पकड़ा तो उसकी सूचना परिजनों को क्यों नहीं दी।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि ट्रेन की ए-वन क्लास में हुई हाईप्रोफाइल चोरी के मामले में जीआरपी की सर्विलांस टीम ने लखनऊ से एक चोर को गिरफ्तार किया। चोर पर बरेली व मुरादाबाद में कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ का हवाला देकर जीआरपी के सिपाहियों ने लखनऊ के चिनहट के निवासी अमरदीप को पकड़ लिया। घटना 17 सितंबर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे अगले दिन तक थाने में रखा। आरोप है कि अमरदीप के घर एक फोन पहुंचा। चोरी के आरोप में जेल भेजने का डर दिखाया गया और छह लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित की पत्नी ने लखनऊ के चिनहट थाने में सूचना दी।  वहां की पुलिस ने मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल को इसके बारे में बताया।


एसएसपी ने एसओजी लगाई और युवक की लोकेशन ट्रेस की। जीआरपी थाने में युवक मिला और सिविल पुलिस ने उसे जीआरपी से छुड़ाकर परिवार के हवाले कर दिया। एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि तीनों सिपाहियों ने पहले भी कार्य में लापरवाही बरती है। लाइन हाजिर करने के बाद उनका पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed