{"_id":"60dddfd94781b6194d1d1b4f","slug":"grp-rescue-operation-60-children-taken-for-wages-at-moradabad-station-caught-by-karmabhoomi-express-contractor-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी का रेस्क्यू ऑपरेशन: मुरादाबाद स्टेशन पर मजदूरी के लिए ले जा रहे 60 बच्चे कर्मभूमि एक्सप्रेस से पकड़े, ठेकेदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी का रेस्क्यू ऑपरेशन: मुरादाबाद स्टेशन पर मजदूरी के लिए ले जा रहे 60 बच्चे कर्मभूमि एक्सप्रेस से पकड़े, ठेकेदार गिरफ्तार
Thu, 01 Jul 2021 09:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 01 Jul 2021 09:01 PM IST
सार
बाल कल्याण संगठन की सूचना पर जीआरपी ने यह रेस्क्यू ऑपरेशन गुरुवार सुबह 8:40 बजे ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर किया। इसकी सूचना एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता को बाल कल्याण संगठन के प्रदेश समन्वयक ने ई-मेल के माध्यम से दी थी।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
जीआरपी मुरादाबाद ने कर्मभूमि एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 02407) से मजदूरी के लिए ले जा रहे 60 बच्चे अपने कब्जे में लेते हुए ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। इन बच्चों को ठेकेदार बिहार से पंजाब मजदूरी कराने के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन
बाल कल्याण संगठन की सूचना पर जीआरपी ने यह रेस्क्यू ऑपरेशन गुरुवार सुबह 8:40 बजे ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर किया। इसकी सूचना एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता को बाल कल्याण संगठन के प्रदेश समन्वयक ने ई-मेल के माध्यम से दी थी। सूचना में बताया था कि उनकी टीम ने ठेकेदार द्वारा बड़ी संख्या में बच्चों को ट्रेन से ले जाते हुए देखा है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसपी ने टीम को अलर्ट किया और जैसे ही कर्मभूमि एक्सप्रेस मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जीआरपी की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। जीआरपी टीम ने बताया कि पंजाब की ओर जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की अलग-अलग बोगियों (स्लीपर कोच) से कुल 60 बच्चे कब्जे में लिए हैं। उनको ले जा रहे ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वह इन बच्चों को मुजफ्फरपुर (बिहार) से पंजाब मजदूरी के लिए ले जा रहा था। जीआरपी टीम ने ठेकेदार द्वारा बताए खुद के नाम-पते की क्रॉस चेकिंग की, इसीलिए उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया।