{"_id":"6a8dffd568514834600bad3b","slug":"gram-chaupal-to-start-in-villages-from-september-1st-kanth-news-c-277-1-smbd1007-115142-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एक सितंबर से गांवों में शुरू होगी ग्राम चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एक सितंबर से गांवों में शुरू होगी ग्राम चौपाल
विज्ञापन
कांठ। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनका निस्तारण कराने के उद्देश्य से तहसील प्रशासन एक सितंबर से गांव-गांव ग्राम चौपाल लगाएगा। इसके लिए एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी ने पहले चरण में 30 गांवों का पूरा शेड्यूल जारी किया है।
एसडीएम की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, एक सितंबर को गांव दरियापुर, तीन को गढ़ी-सलेमपुर, आठ को पहाड़मऊ, दस को महमूदपुर माफी, 15 को बहादरपुर खद्दर, 17 को मल्लीवाला, 22 को मिश्रीपुर, 24 को मधपुरी इनायतपुरी, 29 को शेरपुर एत्मादपुर, एक अक्तूबर को खलीलपुर कद्दीम, छह को मुजफ्फरपुर टांडा, आठ को बगिया सागर, 13 को मथाना, 15 को ढाकी, 27 को पैगम्बरपुर सुखवासीलाल, 29 को सहदौली, तीन नवंबर को कुरी रवाना, पांच को खुशहालपुर, 17 को भीकनपुर असदलपुर, 19 को कुचावली, 23 को कुडामीरपुर, 26 को गोपालपुर नत्थानंगला उर्फ कोकरपुर, एक दिसंबर को अन्यारी उर्फ अलीनगर, तीन को सदरपुर मतलबपुर, आठ को खानपुर मुजफ्फरपुर, दस को कुम्हरिया जुबला, 15 को फरीदपुर जुमला, 17 को फरीदपुर भैंडी, 22 को नजराना और 24 दिसंबर को इनायतपुर में ग्राम चौपाल आयोजित होगी। एसडीएम ने बताया कि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं जैसे अंश त्रुटि, अविवादित विरासत के निस्तारण के साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।