फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Graduate Bride denied to marry with 12th pass Groom in bhojpur

स्नातक दुल्हन ने लौटाई 12वीं पास दूल्हे की बारात

Sun, 24 Feb 2019 11:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Graduate Bride denied to marry with 12th pass Groom in bhojpur
शादी का फाइल फोटो - फोटो : File Photo

भोजपुर थानाक्षेत्र में शनिवार रात एक शादी समारोह में दुल्हन ने दूल्हे के गले में जयमाला डालने से इंकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि दूल्हा कम पढ़ा लिखा होने के कारण नापसंद है। दुल्हन ने स्नातक तक पढ़ाई की हुई है, जबकि दूल्हा बारहवीं पास है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, मामला थाने तक पहुंचा लेकिन अंत में शादी टूट गई और बरात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


थाना प्रभारी भोजपुर चंद्रवीर सिंह ने बताया कि युवती की शादी मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले परचून दुकानदार से तय हुई थी। शनिवार को मझोला से बरात भोजपुर पहुंची। वहां पर बरातियों ने डांस किया, खाना खाया। इसके बाद जयमाला का कार्यक्रम था। दूल्हा और दुल्हन को एक दूसरे के गले में जयमाला डालने के लिए बुलाया गया।  
विज्ञापन


दुल्हन ने जयमाला के वक्त ही कहा कि दूल्हा कम पढ़ा होने के कारण उसको नापसंद है। दुल्हन के मना करने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ। सुबह होते ही मामला भोजपुर थाने पहुंचा। दोनों पक्षों के लोग थाने पर आ गए। वहां समझौता हुआ और लगन समारोह में दिया गया सामान वापस किया गया, जिसके बाद बरात वापस लौट गई। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed