फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   government wine shop open video viral

लॉक डाउन में सरकारी ठेके से शराब निकालने का वीडियो वायरलए दुकान सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
government wine shop open video viral
मुरादाबाद। लॉक डाउन में शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्र बरबलान के सरकारी ठेके से शराब निकालने जाने का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। अफसरों के आदेश पर आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकान में शराब की पेटियां कम पाई गईं। आबकारी विभाग ने दुकान सील करने के साथ ही लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि इस मामले में पुलिस ने सेल्समैन और पांच अन्य व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला मुगलपुरा थानाक्षेत्र के बरबलान क्षेत्र का है। ये पूरा इलाका हॉटस्पॉट में आता है। यहां अंग्रेजी शराब का ठेका है। आरोप है कि दुकान का सेल्समैन हरभजन रात में शटर खोलकर शराब बेचता था। क्षेत्र के लोगों ने इन्हें कई बार देखा। उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने मोबाइल से वीडियो बना लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। अफसरों ने तुरंत आबकारी विभाग के अधिकारी और पुलिस को मौके पर भिजवाकर जांच कराई। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दुकान में शराब की पेटियां गायब पाई गईं। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप मिश्रा का कहना है कि दुकान पर सील लगा दी गई है। दुकान का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। मुगलपुरा इंस्पेक्टर ने बताया कि सेल्समैन हरभजन सिंह, पप्पू, आकाश, राजू और शिवम की पहचान हो गई है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में एक वर्दीधारी भी दिखाई दिया है। उसकी भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

वीडियो में दिखा पुलिस कर्मी
मुरादाबाद। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पुलिस कर्मी भी दिखाई दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पांच लोगों की पहचान हो गई है। वीडियो में जो वर्दी पहने दिखाई दे रहा है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसे भी ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed