फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Government should make strict laws against forced and fraudulent conversions: Yatindranand Giri

जबरन और धोखे से धर्मांतरण पर सख्त कानून बनाए सरकार : यतिंद्रानंद गिरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Government should make strict laws against forced and fraudulent conversions: Yatindranand Giri
मुरादाबाद। दूसरे समुदायों के लोग धन और धोखे से सनातनियों का धर्मांतरण करा रहे हैं। प्रदेश और केंद्र सरकार को इस पर कठोर कानून बनाना चाहिए। धर्मांतरण वर्ग विशेष की सोची समझी साजिश है।
विज्ञापन

यह बातें महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद गिरि ने सोमवार को महाकालेश्वर धाम मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में कही। सावन के तीसरे सोमवार पर महामंडलेश्वर महाकालेश्वर धाम मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक में हिस्सा लेने पहुंचे। महामंडलेश्वर ने कहा कि वर्ग विशेष का मूल एजेंडा भारत पर शासन स्थापित करना है। इसके तहत धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों ने बड़े स्तर पर युवाओं का ब्रेन वॉश करने की योजना बनाई है। उन्होंने हिंदू युवतियों के जबरन व धोखे से धर्मांतरण की घटनाओं पर चिंता और आक्रोश जताया।
विज्ञापन

स्वामी गिरी ने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा पर पत्थर फेंके जाते थे। अब उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार है। ऐसे में यह लोग सीधे हमला नहीं कर पा रहे हैं लेकिन असामाजिक तत्व कांवड़ियों का वेश धारणकर गाड़ियों को तोड़कर इस पवित्र यात्रा को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। इससे पहले मंदिर समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने समिति के सदस्यों के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसके बाद शिष्यों को भोलेनाथ से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए। रुद्राभिषेक के दौरान एमएलसी सत्यपाल सैनी, पवन जैन, कुलीन अग्रवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना पर कार्रवाई की मांग
स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव देश की बहू-बेटी हैं और उनका सम्मान सभी को करना चाहिए। उन्होंने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव की इस मामले पर चुप्पी को भी अनुचित ठहराया और कहा कि किसी को भी बहन-बेटियों के सम्मान पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed