फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   'Government' is coming again and again to convert the defeat of Lok Sabha elections into victory

लोकसभा चुनाव की हार को जीत में बदलने बार-बार आ रहे सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
'Government' is coming again and again to convert the defeat of Lok Sabha elections into victory
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा स्थित रतूपुरा में विभिन्न विकास परिजयोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्प
मुरादाबाद। सपा का गढ़ सीएम योगी आदित्यनाथ के निशाने पर है। यहां चुनावी रण के लिए योगी चार साल में दस बार आ चुके हैं। इसमें सात दौरे लोकसभा चुनाव के बाद किए गए हैं। मकसद लोकसभा चुनाव में मंडल में मिली हार को आगामी चुनाव में जीत में बदलना है। क्योंकि मोदी-योगी की लहर में भी भाजपा लोकसभा चुनाव में मंडल की एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को ठाकुरद्वारा विधानसभा के गांव रतुपुरा आए थे। ये जिले में योगी का कोई पहला दौरा नहीं था, बल्कि दसवां दौरा था। कभी विकास कार्यों की समीक्षा करने तो कभी परियोजनाओं की सौगात देने मुरादाबाद आते रहे। मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद 21 मई 2017 को योगी आदित्यनाथ ने जिले का पहला दौरा किया था। तब से अब तक सीएम दस बार आ चुके हैं।
विज्ञापन

इसमें सीएम के सात दौरे लोकसभा चुनाव के बाद के हैं। लोकसभा चुनाव में भले ही जीत दर्ज केंद्र की सत्ता में भाजपा दूसरी बार आसीन हो गई, लेकिन मंडल में सपा-बसपा गठबंधन के आगे भाजपा का खाता तक नहीं खुला। वहीं 2017 के विधानसभा के चुनाव में भी प्रदेश के दूसरे मंडलों की तुलना में मुरादाबाद में पार्टी का प्रदर्शन बहुत बेहतर नहीं था। मोदी की आंधी में भी भाजपा मंडल की 27 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 14 पर जीत दर्ज कर पाई थी। 13 सीटों पर सपा के उम्मीदवार विजयी रहे। ऐसे में सपा के गढ़ को आगामी विधानसभा चुनाव में भेदना पार्टी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम बनने के मुरादाबाद में योगी के दौरे
- 21 सितंबर 2021 : ठाकुरद्वारा विधानसभा के रतुपुरा में परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पहुंचे
- 08 मई 2021: कोरोना संक्रमण में स्वास्थ्य सेवाओं को जायजा लेने आएं
- 15 फरवरी 2021: सामूहिक विवाह समारोह
- 12 दिसंबर 2020 : भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
- 24 नवंबर 2019 : अकादमी के पासिंग परेड में शामिल हुए
- 30 जून 2019 : कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए
- 05 अप्रैल 2019 : टीएमयू में आयोजित कार्यक्रम में
- 08-09 जुलाई 2018 : दो दिवसीय दौरा
- 26 नवंबर 2017 : निकाय चुनाव में प्रचार के लिए
- 21 मई 2017 : कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए
मंडल में भाजपा और सपा की स्थिति
लोकसभा की कुल सीट: 06
- भाजपा-0
- सपा-03
- बसपा-03
विधानसभा की कुल सीट: 27
- भाजपा-14
- सपा-13
नोट : वर्ष 2017 में रामपुर की स्वार सीट सपा के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed