फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Goods worth lakhs stolen from lawyer's house after locks were broken

Moradabad News: अधिवक्ता के मकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from lawyer's house after locks were broken
कुंदरकी। नगर के मोहल्ला नूरूल्ला में चोरों ने अधिवक्ता इकबाल अहमद के मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी समेत 13 लाख का सामान चोरी कर लिए। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता इकबाल अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीती 23 मार्च को उनका पूरा परिवार ईद मनाने को रिश्तेदारी में गया हुआ था। मकान में ताले लगे थे। रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़ लिए और घर में घुस गए। सेफ अलमारी का भी लॉक तोड़ लिया गया, जिसमें से नौ तोला सोने के आभूषण, चांदी के आभूषण और करीब 25 हजार की नकदी चोरी कर ली गई। सुबह को पड़ोसियों ने मकान के ताला टूटा देखा और मेन दरवाजा खुला देखा तो उनको सूचना दी। अधिवक्ता ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने मौका का मुआयना कर जल्द ही चोरी के खुलासे का भरोसा दिलाया था। अधिवक्ता के अनुसार उनके घर से करीब 13 लाख रुपये का माल चोरी हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को ही थाने में लिखित तहरीर दे दी गई थी जिसमें मोहल्ले के ही कुछ युवकों पर चोरी का शक जाहिर किया है। अब तक पुलिस जांच किए जाने की बात कह रही है लेकिन रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता का कहना है कि इससे पहले उनके घर पर पूर्व में भी चोरी की घटना हो चुकी है, अब स्थानीय पुलिस लाखों की इस चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है तो पुलिस के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed