{"_id":"6861a4eef07bc0157907ef20","slug":"good-education-takes-a-person-to-the-top-sp-rural-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-676723-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तम शिक्षा मानव को शिखर पर ले जाती है : एसपी देहात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तम शिक्षा मानव को शिखर पर ले जाती है : एसपी देहात
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएमआर सभागार में रविवार को चंद्रवती फिल्म्स एंड डीएमआर ग्रुप ने संस्था 16वां सम्मान समारोह का आयोजन किया। एसपी देहात कुंवर आकाश कुमार ने कहा कि परिश्रम, कर्तव्य निष्ठा और लगन शत प्रतिशत सफलता की गारंटी है। जीवन में यदि आगे बढ़ना है तो मन लगाकर पढ़ना होगा। सकारात्मक सोच मानव को आगे बढ़ाती है।
उन्होंने कहा कि उत्तम शिक्षा मानव को शिखर पर ले जाती है। सम्मानित व्यक्ति बधाई के पात्र हैं। आपसी संवाद जरूरी है, परिश्रम सफलता की कुंजी है।डीएमआर ग्रुप चेयरमैन मंजेश राठी ने कहा कि यह कार्यक्रम 16 वर्षों से होता आ रहा है। सम्मान से मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है।
डीएमओ डॉ. सुषमा राठी ने कहा कि चयनित अभ्यर्थी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मदन पाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राहुल कुमार शर्मा, सरोज कुमार यादव, अजय कुमार, मदन पाल चौधरी, दिलबाग सिंह, शैलेष तोमर मौजूद रहे। ब्यूरो