{"_id":"6a25d6c5c4f0094cf009268e","slug":"going-to-the-market-became-a-problem-people-were-stuck-in-traffic-jam-for-half-an-hour-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-919892-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुसीबत बन गया बाजार जाना... आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुसीबत बन गया बाजार जाना... आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
विज्ञापन
मुरादाबाद। चौमुखापुल, अमरोहा गेट और बर्तन बाजार में रविवार शाम भीषण जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब 6:30 बजे बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, ई-रिक्शों की अनियंत्रित आवाजाही और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। शाम सात बजे के बाद लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली है।
चौमुखापुल से अमरोहा गेट होते हुए बर्तन बाजार तक दोपहिया, कार, ई-रिक्शा और मालवाहक वाहन जाम में फंसे रहे। बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने के साथ यातायात का दबाव भी लगातार बढ़ता गया। जाम के कारण राहगीरों और खरीदारी के लिए आए लोगों को बाजार तक पहुंचने और वहां से निकलने में काफी समस्या उठानी पड़ी। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि शाम के समय इस क्षेत्र में रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन इसके समाधान के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है।
00
लोगों ने कहा
चौमुखापुल और बर्तन बाजार में शाम के समय रोजाना जाम लगता है। जाम के दौरान 100 मीटर की दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। -आकाश अग्रवाल, व्यापारी
विज्ञापन
-ई-रिक्शों की अनियंत्रित आवाजाही और अव्यवस्थित पार्किंग से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। -राजीव सैनी, व्यापारी
-जाम की वजह से ग्राहकों को बाजार पहुंचने और वहां से निकलने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इससे कारोबार भी प्रभावित होता है। -संजीव, व्यापारी
-चौराहों पर यातायात पुलिस की नियमित तैनाती और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था हो जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। - नीरज कुमार, व्यापारी
-प्रतिदिन बाजार में जाम लगता है। बाजार में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से लोग वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करते हैं। आने-जाने में काफी परेशानी होती है। -आयुष अग्रवाल, व्यापारी