{"_id":"67ad0510c242a942f30b61af","slug":"gmd-road-will-soon-become-jam-free-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-581851-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जल्द जाम मुक्त हो जाएगी जीएमडी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जल्द जाम मुक्त हो जाएगी जीएमडी रोड
विज्ञापन
मुरादाबाद। जीएमडी रोड पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से शहरवासियों को अगले माह से निजात मिल जाएगी। 20 दिन में यह मार्ग 12 मीटर चौड़ा हो जाएगा। हालांकि, इस मार्ग पर डिवाइडर नहीं बनाया जाएगा लेकिन पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुटपाथ बनाया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत बुध बाजार चौराहा से ताड़ीखाना जाने वाले 600 मीटर लंबे मार्ग को स्मार्ट बनाने का काम चल रहा है। यह मार्ग अतिक्रमण के चलते कहीं नौ तो कहीं दस मीटर ही चौड़ा था। कुछ स्थानों पर नालों पर भी अतिक्रमण कर निर्माण किया गया था। लिहाजा काम शुरू होने पर व्यापारियों ने इसका विरोध किया लेकिन बाद में वह स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने को राजी हो गए।
करीब 80 फीसदी दुकानदार अपना अतिक्रमण स्वयं हटा चुके हैं। शेष हटाने में जुटे हुए हैं। जीएमडी रोड पर स्मार्ट सिटी की टीम ने भी काम शुरू कर दिया है। ताड़ीखाना तिराहा पर क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत का काम पूरा कर फुटपाथ बना दिया गया है। फसाड लगाने के लिए फाउंडेशन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दिन में यातायात की समस्या रहने के कारण अधिकांश काम रात में किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल ने बताया कि 20 दिन में जीएमडी रोड को 12 मीटर चौड़ा करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। मार्ग के दोनों ओर पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुटपाथ भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस काम के पूरा हो जाने पर जीएमडी रोड पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।