फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   GM northern railways' inspection in moradabad

मालगाड़ी के लिए रोक दी गईं पैसेंजर ट्रेन

Mon, 01 Aug 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 01 Aug 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
GM northern railways' inspection in moradabad
मुरादाबाद में जीएम उत्तर रेलवे का ‌‌निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
जीएम उत्तर रेलवे एके पूठिया रविवार को ब्रांच लाइन के निरीक्षण करने के लिए मुरादाबाद आए। चंदौसी हरदुआगंज लाइन पर निरीक्षण करने के बाद मुरादाबाद स्टेशन पर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान 21 जोड़ी पैसेंजर रद्द करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। ट्रेन रद्द करने के लिए रेलवे पर गुड्स लोडिंग बढ़ने और ड्राइवरों की कमी का तर्क दिया।
विज्ञापन



पत्रकार वार्ता में महाप्रबंधक उत्तर रेलवे एके पूठिया ने बताया कि अनाज ढुलाई के कारण गुड्स ट्रेनों की मांग बढ़ गई है। जबकि यात्रियों की संख्या कम हुई है। इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों को चलाने के लिए ट्रैफिक भी कम किया जाना था। दूसरा ड्राइवर की कमी के कारण ट्रेनों का संचालन मुश्किल था।
विज्ञापन


इसके अलावा सिग्नल और लोको की हालत सुधारने का समय भी मिलेगा। ऐसे में पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल करने का निर्णय लिया गया। अगस्त में भी एफसीआई ने 900 रैक का आर्डर दिया है। पैसेंजर ट्रेनों के संचालन के लिए उन्होंने कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की। कहा कि पैसेंजर ट्रेनों का बारिश के सीजन में के बाद हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवरों की कमी को दूर करने के सवाल पर उन्होंने कहा मुरादाबाद मंडल को 350 सहायक लोको पायलट का पैनल मिल चुका है। जल्द ही कागजी कार्रवाई पूरी कर मेडिकल कराया जाएगा और ट्रेनिंग शुरू होगी। कुल मिलाकर इन ड्राइवरों के रनिंग में आने में एक साल से अधिक का समय लगेगा।


उन्होंने बताया कि रेलवे लगातार यात्री सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है, लेकिन अब जो भी यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी वह डिमांड के आधार पर ही बढ़ेंगी। अभी मंडल में 110 किमी की रफ्तार से आगे बढ़ने का कोई प्रस्ताव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed