फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girls looted car

ड्राइवर को पैग पिलाए और कार लूट ले गईं लड़कियां

Tue, 10 May 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 10 May 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
दो लड़कियों ने अपने एक साथी की मदद से सोमवार को देर रात फिल्मी स्टाइल में स्विफ्ट डिजायर कार लूटकर सनसनी फैला दी। वारदात काशीपुर रोड पर उत्तराखंड के बार्डर पर स्थित ठाकुरद्वारा के गांव फरीदनगर के पास रात करीब नौ बजे हुई। लड़कियों ने सोमवार सुबह मुरादाबाद में गांधी नगर से यह स्विफ्ट डिजायर कार रामनगर के लिए बुक कराई थी।
विज्ञापन


लड़कियां और उनका दोस्त रामनगर में गिर्जिया देवी मंदिर पहुंचे और लौटते वक्त ड्राइवर को बियर के पैग लगवाकर रास्ते में लूट लिया। लड़कियाें ने टायलेट के बहाने जंगल में कार रुकवाई और फिर ड्राइवर को नीचे छोड़कर मय कार के रफूचक्कर हो गईं।
विज्ञापन


एसओ ठाकुरद्वारा रवींद्र सिंह के मुताबिक मझोला थाना क्षेत्र में खुशहालपुर बैंक कालोनी निवासी दिनेश कश्यप के पास स्विफ्ट डिजायर कार है। जिसे वह टैक्सी में चलाता है। सोमवार सुबह वह कार लेकर गांधी नगर स्थित विश्नोई ट्रैवल्स पर खड़ा था। तभी विक्की नाम का युवक दो लड़कियों के साथ वहां पहुंचा और दो हजार रुपये में उसकी कार रामनगर के लिए बुक कर ली। युवक दोनों लड़कियों के साथ गिर्जिया देवी मंदिर पहुंचा और दर्शन के बाद शाम को तीनों मुरादाबाद के लिए वापस चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात करीब पौने नौ बजे जब गाड़ी ठाकुरद्वारा क्षेत्र में फरीदनगर गांव के पास पहुंची तो दोनों लड़कियों ने टायलेट जाने की बात कहकर कार जंगल में रुकवा ली। कार रुकी तो लड़कियों के उतरने के बाद ड्राइवर भी चाबी कार में लगी छोड़कर टायलेट के लिए कार से उतर गया। जबकि लड़का कार में बैठा रहा। ड्राइवर के उतरकर चंद कदम चलते ही पिंकी तेजी से पलटी और कार में बैठ गई। उसका दोस्त तेजी से ड्राइविंग  सीट पर पहुंचा और दोनों कार लेकर रफूचक्कर हो गए। जबकि टायलेट के लिए उतरी दूसरी लड़की मौके पर ही छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed