फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl student dies of dengue, health department unaware

Moradabad News: डेंगू से छात्रा की मौत, स्वास्थ्य विभाग बेखबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Girl student dies of dengue, health department unaware
अगवानपुर। अगवानपुर में डेंगू से सोमवार को छात्रा इकरा (14) की मौत हो गई। कस्बे में 11 दिन में यह चौथी मौत है। इससे पहले तीन लोगों की बुखार से मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग को डेंगू से होने वाली मौत की जानकारी नहीं है। बीजना गांव में भी जब आधे से ज्यादा मरीज ठीक हो गए थे, तब विभाग को पता चला था कि 20 लोग डेंगू पीड़ित हैं।
विज्ञापन

डेंगू, मलेरिया समेत 12 प्रकार के संक्रामक रोगों की रिपोर्ट लैब संचालकों को पोर्टल पर डालनी होती है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की नजर रहे। इसके बाद भी महकमा मरीजों का पता लगाने में असमर्थ है। रविवार को अगवानपुर में बुखार से आठ माह की बच्ची की मौत हुई तो सोमवार को स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे और लोगों की जांच की। सोमवार को डेंगू से किशोरी की मौत की जानकारी विभाग को नहीं हुई। मोहल्ला निहारियान निवासी छात्रा कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थी। मृतका के पिता अकरम ने बताया कि 20 अगस्त को बेटी को बुखार हुआ था। स्थानीय डॉक्टर से तीन दिन इलाज कराया। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में हुई जांच में छात्रा को डेंगू की पुष्टि हुई थी। चार दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गए। अकरम जुमे की बाजार में सब्जी का फड़ लगाते हैं।
विज्ञापन

शिविर न लगने से लोगों में आक्रोश
नगर पंचायत अगवानपुर से दो किलोमीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। इसके चलते आसपास के झोलाछाप इसका फायदा उठाते हैं। बुखार से लगातार हो रही मौतों के बावजूद स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा शिविर न लगाए जाने से लोगों में आक्राेश है। मोहल्लेवासी मिनासिफ, सुमित, सबाबुल, शंकर और नीरज का आरोप है कि क्षेत्र में न सफाई हो रही है और न एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक मिले डेंगू के 38 मरीज
जिले में अब तक डेंगू के 38 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 21 मरीज बीजना गांव के थे, जो स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग सप्ताह भर बाद इन मरीजों को स्वस्थ मान लेता है। बाद में फोन करके स्थिति नहीं पूछी जाती। डेंगू के अलावा वायरल बुखार से भी अस्पताल व डॉक्टरों के क्लीनिक में भीड़ लगी है। बुखार में लोगों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed