{"_id":"03fdc7d5a1720b351794246e767ee93c","slug":"girl-student-blaim-tte-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने टीटीई पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने टीटीई पर लगाया अभद्रता का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sun, 24 Jan 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
लिंक एक्सप्रेस में सीट पर एक साथ बैठे छात्र छात्राओं के गुट को टोकने पर टीटीई से विवाद हो गया। इसके बाद छात्रा ने कंट्रोल रूम में फोन करके टीटीई की शिकायत की। मुरादाबाद में छात्रा ने टीटीई के खिलाफ तहरीर दी है। शनिवार को हरिद्वार से छात्रों का एक ग्रुप लिंक एक्सप्रेस में सवार हुआ। सभी का रिजर्वेशन स्लीपर में था।
लेकिन सीटें अलग अलग कंपार्टमेंट और कोच में थी। छात्र छात्राएं एक ही कंपार्टमेंट की सीटों पर आकर बैठ गए। आपस में बात करते हुए और धमाल करते हुए आ रहे थे। टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई राजेंद्र सिंह ने सभी से अपनी अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा, जिसको लेकर उनकी आपस में बहस हो गई। इनमें से एक छात्रा टीटीई की सीट पर बैठी हुई थी उससे सीट छोड़ने के लिए कहने पर बहस हुई।
छात्रा स्मृद्धि का आरोप है कि टीटीई ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गालीगलौच भी की। छात्रा ने कंट्रोल रूम को भी फोन कर दिया। मुरादाबाद में जब तक आरपीएफ और जीआरपी ट्रेन को अटैंड करते तब तक ट्रेन चल दी। छात्रा ने टीटीई के खिलाफ थाना जीआरपी में तहरीर दी। इंस्पेक्टर जीआरपी अयूब हसन ने बताया कि घटना हरिद्वार लक्सर के बीच की है। मामले की जांच की जा रही है।