फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl sexually assaulted by seven man in moradabad of uttar pradesh

मदरसा संचालक समेत सात ने छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, दो साल से कर रहे थे हैवानियत

Wed, 12 Jun 2019 09:59 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Jun 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
girl sexually assaulted by seven man in moradabad of uttar pradesh
सांकेतिक तस्वीर
मुरादाबाद के भोजपुर थाना इलाके में रहने वाली बीए की छात्रा (24) से मदरसा संचालक सहित सात लोग एक किशोरी सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। छात्रा की अश्लील वीडियो भी बना ली। 
विज्ञापन


मामले की शिकायत छात्रा ने एसपी देहात उदय शंकर सिंह से की, एसपी के निर्देश पर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को सामूहिक  दुष्कर्म का मुकदमा भोजपुर थाने में दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता को पैरालाइसिस है। दो साल पहले मदरसा संचालक फुरकान ने छात्रा से हमदर्दी जताते हुए उसको बीए में दाखिला दिलाने और पढ़ाई में मदद करने की बात कही। उसको पीपलसाना में रहने वाले स्कूल संचालक शिवानंद के घर बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर मदरसा संचालक फुरकान, शिवानंद, शानू उर्फ शाहनवाज, मोहम्मद गौस उर्फ गुड्डू, फुरकान और दो अज्ञात लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। 

इसके बाद अश्लील वीडियो बना ली और उसको वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने छात्रा का दो साल तक शारीरिक शोषण किया। इस वजह से छात्रा दो बार गर्भवती हुई तो आरोपियों ने उसका गर्भपात करवा दिया। 

छात्रा ने बताया कि वह अपनी इज्जत की खातिर चुप रही। 25 मई और 30 मई को छात्रा के पास फुरकान ने फोन कर कहा कि छोटी बहन को भी वह उनके हवाले करे वरना वह उसकी वीडियो वायरल कर देंगे। 

छात्रा ने इंकार किया तो दो जून को छात्रा के पास एक कोरियर भेजा गया। जिसमें एक सीडी थी, जिसे उसने चलाकर देखा तो उसमें छात्रा के साथ फुरकान दुष्कर्म करता हुआ दिखा। 

छात्रा का कहना है कि आरोपियों ने पहले उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी अब वह बदनामी का डर दिखाकर उसकी बहन की जिंदगी बर्बाद करना चाह रहे हैं। इस वजह से आरोपियों ने शिवानंद की पत्नी सीमा से उसके पास कोरियर भिजवाया है। इस मामले में छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed