{"_id":"7b532a661a4d3897ffd3292bd0bf7be3","slug":"girl-raped-in-moradabad-suspected-chaught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटघर में किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटघर में किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 19 Dec 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम ससुराल में आए एक युवक ने पड़ोसी की बेटी को बहला फुसलाकर अपने पास बुला लिया और उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी के भाई के पहुंचने पर घटना की जानकारी हो पाई। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए और उन्होंने आरोपी को दबोच लिया।
उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, आरोपी का कहना है कि उसके ऊपर आरोप लगाने वाले ने 20 हजार रुपये उधार ले रखे थे, जब मांगा तो आरोप लगा दिया। आरोपी लालमन प्रजापति पुत्र भारत सिंह काशीपुर के मानपुर रोड का रहने वाला है।
लालमन की कटघर के बलदेवपुरी में ससुराल है। उसकी ससुराल के पास ही ठेला चलाने वाले व्यक्ति का परिवार रहता है। शुक्रवार शाम ठेला चालक की चौदह वर्षीय बेटी, छोटा बेटा और पत्नी घर में मौजूद थीं। इसी दौरान वहां लालमन पहुंच गया। उसने किशोरी के भाई को दुकान से मूंगफली लाने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी किशोरी को अपने साथ एक मकान में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। भाई दुकान से वापस लौटा तो दोनों आपत्ति जनक हालत में थे। इसके बाद आरोपी ने घटना पर पर्दा डालने की कोशिश की। इसी बीच किशोरी का पिता भी आ गया। आरोपी पिता को देखकर वहां से जाने लगा।
तब ही बेटे ने पूरी कहानी बता दी। पिता ने आरोपी को वापस बुला लिया। उससे पूछताछ की तो वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पिता ने आरोपी की पिटाई कर दी। खबर मिलने पर आरोपी का ससुर आ गया। उसने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मुृकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवा दिया है। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।