{"_id":"6570dcae4a3da48fe1088087","slug":"girl-raped-in-majhola-blackmailed-by-making-video-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-298220-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मझोला में युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मझोला में युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अमरोहा के एक युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवती के बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। जिसके जरिए आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित युवती ने बताया कि वह शादियों में दुल्हन को मेहंदी लगाने का काम करती है। अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के अर्तापुर फाटक के पास रहने वाला ईश्वर मझोला के बुद्धि विहार क्षेत्र में स्थित एक टैटू स्टूडियो में उसके सहायक के रूप में काम करता था। आरोपी ईश्वर का उसके घर भी आना-जाना था। 20 जून 2023 को सुबह करीब 11 बजे ईश्वर उसके घर कोल्डड्रिंक लेकर पहुंच गया। उस वक्त पीड़िता के घर में कोई मौजूद नहीं था। आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक पिला दी। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना ली। होश में आने पर युवती ने खुद को निर्वस्त्र पाया। तब उसने आरोपी ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात की तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर वह किसी शिकायत करेगी तो उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसे ब्लैकमेल किया। वह लगातार संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। युवती ने परेशान होकर उसने अपने माता-पिता से आपबीती सुनाई। इसके बाद वह थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।