फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl raped in hotel, case registered against accused

Moradabad News: होटल में युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Girl raped in hotel, case registered against accused
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे होटल में ले गया। जहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित युवती ने सिविल लाइंस थाने में चक्कर की मिलक निवासी रिजवान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें युवती ने बताया कि आरोपी से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। एक दिन आरोपी शादी का झांसा देकर उसे होटल में ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से अश्लील फोटो भी बना लिए थे। इसके बाद आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करता रहा। शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो आरोपी ने फोन पर निकाह करने की बात कही। एक दिन कॉल करके बोला अब निकाह हो रहा है, मौलाना की आवाज भी सुनवाई। इसके बाद बोला की मैंने निकाह पढ़ लिया हूं अब तुम रसीद पर साइन कर देना। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। 11 जनवरी को उसने आरोपी से कहा कि वह उसे अपने घर ले चले। इस बात पर आरोपी भड़क गया और जान से मारने की धमकी देेने लगा। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed