{"_id":"6844a14c6ef193920b022cca","slug":"girl-burnt-to-death-in-fire-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-661805-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आग से झुलसी बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आग से झुलसी बच्ची की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र की एकता कॉलोनी में आग से झुलसी तीन साल की आनंदी की उपचार के दौरान माैत हो गई। गैस सिलिंडर लीक होने की वजह से घर में लगी आग से बच्ची, उसके चाचा-चाची और बहन झुलस गई थी। अन्य सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। लाइनपार मंडी समिति के पीछे एकता कॉलोनी निवासी सोनू फैक्टरी में काम करते हैं। 27 मई को उनके घर का गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। सोनू का छोटा भाई मोनू नया गैस सिलिंडर लगाकर माचिस से चेक करने लगा। तभी आग लग गई थी। आग की चपेट में आकर मोनू, उसकी पत्नी अंजू, सोनू की बेटियां पांच वर्षीय अनामिका और आनंदी झुलस गई थीं।
चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान आनंदी की मौत हो गई। सोनू का आरोप है कि डिलीवरी मैन उनके घर में लीक करता हुा सिलिंडर देकर चला गया था। उसकी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो