फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   GIC beat Summer Camp Boys 2-1

हॉकी : जीआईसी ने समर कैंप ब्वॉयज को 2-1 से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
GIC beat Summer Camp Boys 2-1
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला हॉकी संघ ने ओलंपिक दिवस के मौके पर हॉकी के मैत्री मैच का आयोजन किया। जीआईसी और समर कैंप ब्वॉयज के बीच राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर यह मैच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीआईसी की टीम ने समर कैंप ब्वॉयज को 2-1 के स्कोर से हरा दिया।

जीआईसी की ओर से गोलू एवं जतिन ने एक-एक गोल किया। जबकि समर कैंप ब्वॉयज की ओर से आदित्य ने गोल दागा। मैच के अंपायर अब्दुल्ला खान और नावेद अली खान रहे। मुख्य अतिथि के रूप में एसबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुबारक हुसैन रहे। उन्होंने देश में व मुरादाबाद में हॉकी के इतिहास पर प्रकाश डाला। मेजर ध्यानचंद के खेल का व्याख्यान किया। उन्होंने बताया कि हिटलर भी मेजर ध्यानचंद की हॉकी स्किल का दीवाना था। जिला हॉकी संघ के सचिव इकबाल खान ने ओलंपिक में अब तक भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को कठिन परिश्रम कर बेहतरीन खिलाड़ी बनने का मंत्र दिया। अन्य अतिथियों में सुभान अली, मोहम्मद अली खान, कन्हैया रस्तोगी, कौशल खान, आफताब खान, अमान अली, इदरीश हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed