फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   genral ticket allowed in ala hajrat express

आला हजरत एक्सप्रेस के आज से मिलेंगे जनरल टिकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
genral ticket allowed in ala hajrat express
मुरादाबाद। रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बरेली से भुज के बीच चलने वाली आला हजरत एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार से जनरल टिकट मिलने लगेंगे। लोगों को पहले से टिकट बुक कराने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। आला हजरत एक्सप्रेस बरेली से चलकर मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, हापड़ समेत मंडल के तमाम स्टेशनों से गुजरते हुए भुज जाती है।
विज्ञापन

कोरोना के प्रकोप के कारण रेलवे ने 23 मार्च 2020 से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। धीरे धीरे ट्रेनें तो पटरी पर लौट गईं लेकिन पुरानी व्यवस्थाएं बहाल होने में समय लग रहा है। अब आखिरकार रेलवे ने ट्रेनों में जनरल टिकट शुरू करने की घोषणा की है। मुरादाबाद मंडल से वर्तमान में कुल 185 मेल स्पेशल ट्रेनें गुजर रही हैं। अलग अलग तारीख को विभिन्न ट्रेनों में जनरल टिकट मिलने शुरू हो जाएंगे। जबकि पूर्ण रूप से यह व्यवस्था 10 जुलाई से लागू होगी। यानी 10 जुलाई से यात्री पहले की तरह राजधानी, जनशताब्दी, गरीब्रथ और एसी स्पेशल ट्रेनें छोडकर ऐन्य सभी ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed