फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Geeta Rani presented a rose

Moradabad News: गीता रानी ने भेंट किया गुलाब, राष्ट्रपति ने पूछा कैसा लगा अमृत उद्यान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Geeta Rani presented a rose
मुरादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बुलावे पर दिल्ली गईं अनुसूचित जाति की 300 महिलाओं को राष्ट्रपति भवन व अमृत उद्यान का भ्रमण कराया गया। जिसे देख कर जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं खुश हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जिले की करीब 10 महिलाओं ने काफी करीब से देखा। बिलारी क्षेत्र की गीता रानी ने तो राष्ट्रपति को गुलाब का फूल भी भेंट किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने सभी महिलाओं से अपने दम पर लगातार आगे बढ़ते रहने के लिए भी प्रेरित किया। जिले की काफी महिलाएं उनके भले ही नजदीक नहीं जा सकीं, लेकिन राष्ट्रपति द्वारा हाथ हिलाकर किए गए अभिवादन ने सभी का दिल जीत लिया। लौटते समय यह महिलाएं खुशी से फूली नहीं समाईं। सभी का कहना था कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोंचा था कि राष्ट्रपति भवन व राष्ट्रपति को इतने करीब से देखने का उन्हें मौका मिलेगा।
बिलारी ब्लॉक के ग्राम बेहटा सरथल निवासी गीता रानी दिल्ली से लौटते समय काफी खुश नजर आईं। बताया कि उनके लिए शुक्रवार अब तक की जिंदगी का सबसे अच्छा दिन रहा। राष्ट्रपति को न सिर्फ काफी करीब से देखने का मौका मिला बल्कि उन्हें गुलाब का एक फूल भी दिया। उन्होंने पूछा कि उन्हें अमृत उद्यान कैसा लगा। इस पर सभी महिलाओं ने एक साथ कहा कि बहुत अच्छा। इसके बाद उन्होंने सभी महिलाओं से आगे बढ़ते रहने को भी कहा। सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

ग्राम पैगंबरपुर निवासी सुमनलता ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करीब 50 मीटर दूरी से देखा। राजस्थान समेत दूसरे राज्यों से आईं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर सुमनलता काफी खुश नजर आईं। अमृत उद्यान उन्हें खूब भाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजना निवासी नीरज ने बताया कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह राष्ट्रपति भवन के अंदर भी कभी जा सकेंगी। बताया मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के कारण तलाशी लेने के बाद सभी को आईकार्ड जारी कर राष्ट्रपति भवन भ्रमण करने दिया गया। अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) में 100 से अधिक किस्म के गुलाब, 60 से अधिक प्रजातियों के मौसमी फूलों, राष्ट्रपति भवन की ऊंची इमारतों को सभी ने मोबाइल में कैद किया।

डिलारायपुर निवासी मीनाक्षी ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में मौजूद संग्रहालय उन्हें काफी भाया। उसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू समेत कई महान नेताओं की आदम कद प्रतिमाओं को देख ऐसा लगा कि सभी लोग साक्षात सामने खड़े हैं। स्वयं सहायता समूह की संगीता, शकुंतला, सुनीता, बबिता व उर्मिला आदि जिले की कई महिलाओं ने भी राष्ट्रपति को करीब से देखा। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार राजनाथ सिंह ने बताया कि देर शाम तक सभी महिलाएं दिल्ली से वापस सकुशल लौट आईं। सभी महिलाओं को उनके घर तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed