{"_id":"99c4407ada9012b9942d791608245e4f","slug":"geaser-machenic-fired-yourself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार पर बोझ बन गया हूं... लगा ली आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार पर बोझ बन गया हूं... लगा ली आग
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 09 Jan 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी दिनों से बेरोजगार और बीमारी से परेशान पचास वर्षीय गीजर मैकेनिक ने शुक्रवार सुबह मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। उनके द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से परिवार में चीख पुकार मच गई। उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बारादरी में रईस अहमद (50) अपनी पत्नी अफीफा, बेटा नाजिर, बेटी रजरम और तैबा के साथ रहते हैं। रईस लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। जिस कारण उनकी दुकान भी बंद हो गई। अब काफी दिनों से वह घर में बैठे थे। पत्नी ने बताया कि कई दिन से परेशान थे और बार बार बोल रहे थे कि मैं परिवार पर बोझ बन गया हूं। उन्हें काफी समझाया गया।
लेकिन उनकी उदासीनता दूर नहीं हो रही थी। शुक्रवार सुबह रईस परिजनों को बिना बताए छत पर पहुंच गए। यहां उन्होंने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। रईस की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े और किसी तरह उनके कपड़ों में लगी आग को बुझा। लेकिन तब तक उनका शरीर बुरी तरह से झुलस गया। परिजन रईस को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।