फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   GDT regestration number issue on firm worker documents

निर्यात फर्म के कर्मचारी के दस्तावेजों से जारी करा लिया जीएसटी नंबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
GDT regestration number issue on firm worker documents
मुरादाबाद। निर्यात फर्म के कर्मचारी के दस्तावेजों के जरिये जीएसटी नंबर जारी कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली के नई बस्ती कुबड़ा नीम निवासी अदनान गाजियाबाद स्थित निर्यात फर्म में नौकरी करते हैं। उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराए केस में बताया कि वह प्रथम बार इनकम टैक्स रिटर्न भर रहा था। इस संबंध में उन्होंने सीए से बात की थी। सीए ने इनकम टैक्स रिटर्न के लिए औपचारिकताएं पूर्ण करनी शुरू कीं। इसी दौरान अदनान को पता चला कि उसके दस्तावेजों के जरिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किया गया है। यह नंबर स्क्रैप खरीदने वाली कंपनी का है, जिसके जरिए करोड़ों रुपये का टर्न ओवर किया गया है। अदनान का कहना है कि उसने न तो कभी जीएसटी नंबर के लिए आवेदन किया और न ही अपने दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति को दिए हैं। आधार कार्ड और पेन कार्ड व अन्य दस्तावेज से जीएसटी नंबर जारी किया गया है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि केस किया गया है। मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed