फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   garib rath express pass on frectured track

टूटी पटरी से गरीब रथ एक्सप्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
garib rath express pass on frectured  track
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में शुक्रवार को दो अलग-अलग जगह रेल पटरियां चटक गईं। धमौरा में गरीब रथ एक्सप्रेस और हापुड़ यार्ड में मालगाड़ी टूटी पटरी से गुजर गईं। ट्रैक चटकने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

मंडल के हापुड़ यार्ड में शुक्रवार सुबह सात बजकर 17 मिनट पर मालगाड़ी टूटी पटरी से गुजर गई। तेज झटका लगने पर चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंच गई और ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। इस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस और राज्यरानी एक्सप्रेस बीच में ही रुकी रही। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसके अलावा धमौरा के पास सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन भी टूटी पटरी से गुजर गई। तेज झटका लगने पर चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। सहरसा आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस, हावड़ा हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस और तीन मालगाड़ियां बीच में ही रोक दी गई थीं। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed