फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Garbage collection work stopped in 20 wards, piles of garbage piled up

Moradabad News: 20 वार्डों में रुका कूड़ा उठान का काम, गंदगी का लगा ढेर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection work stopped in 20 wards, piles of garbage piled up
मुरादाबाद। शहर के 20 वार्डों में कूड़ा उठान का काम ठप पड़ा है जिससे यहां रहने वाले लोगों में गुस्सा फूट पड़ा है। यह संकट इसलिए है क्योंकि इन 20 वार्डों में कूड़ा कलेक्शन का काम करने वाली कंपनी का अनुबंध नगर निगम ने निरस्त कर दिया है। इससे कंपनी ने अपना काम बंद कर दिया है और शहर में कूड़ा उठान का काम बाधित हो गया है। कूड़ा उठान का काम बाधित होने की वजह से लोग आसपास के निजी प्लाॅट पर कूड़ा फेंकने को मजबूर हो रहे हैं। साथ ही चौराहों पर भी गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे लोगों में आक्रोश है और उनका कहना है कि कंपनी का अनुबंध खत्म करने से पहले नगर निगम को वैकल्पिक इंतजाम करने चाहिए थे लेकिन बिना किसी रणनीति के कंपनी का काम बंद करा दिया गया। इससे शहर के बड़े हिस्से में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन

प्रभावित इलाकों में किसरौल, नवाबपुरा, मुगलपुरा, लाकड़ी वालान, कानून गोयान, झब्बू का नाला, नागफनी समेत कई मोहल्ले हैं। इन इलाकों में नगर निगम की अनुबंधित लायंस कंपनी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम करती है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी की ओर से लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। कई मोहल्ले से कूड़ा कलेक्शन न होने तो कई जगहों से पैसे की वसूली के लोगों ने आरोप लगाए थे। जांच में इन शिकायतों को सही माना गया था जिसके बाद कंपनी को चेतावनी भी दी गई थी इसके बावजूद कंपनी की लापरवाही कम नहीं हुई जिसके बाद उसके अनुबंध को निरस्त कर नया टेंडर निकाल दिया गया है।
विज्ञापन

वार्डों में कूड़े के ढेर पर स्थानीय पार्षदों ने भी निगम में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पार्षद मोअज्जम अली का कहना है कि किसी तरह मोहल्ले से कूड़े का कलेक्शन होना चाहिए भले ही रोजाना के बजाय सप्ताह में तीन दिन की व्यवस्था बनाई जाए। अगर ऐसा ही रहा तो प्रभावित मोहल्लों में दुर्गंध और बीमारियां भी फैलने लगेंगी। जब तक नई कंपनी से अनुबंध नहीं हो जाता तब तक ऐसी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। जल्द ही नई कंपनी से अनुबंध कर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू कराया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में अन्य माध्यमों से कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। - डॉ. नरेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed