फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gangster aaditya surrendered in court

नाकाम पुलिस को चकमा देकर अदालत पहुंचा आदित्य

Thu, 11 Jan 2018 02:27 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Jan 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
gangster aaditya surrendered in court
अदालत - फोटो : demo pic
दो जनपदों की पुलिस और एटीएस की टीम को चकमा देकर एक लाख का इनामी बदमाश आदित्य बुधवार को अदालत में पहुंच गया। मुरादाबाद पुलिस छोटे अपराधियों से मुठभेड़ का खेल खेलती रह गई, लेकिन आदित्य तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाई। पुलिस की इसी नाकामी का फायदा उठाकर उसने फरार होने के बाद बिजनौर में दो हत्याएं भी कर दीं। 
विज्ञापन



सिविल लाइंस के जहांगीर आलम हत्याकांड के आरोप में पुलिस ने आदित्य को जेल भेजा था। जिला कारागार में बंद हत्यारोपी आदित्य को तीन अगस्त 2017 को अदालत में पेशी पर लाया गया था। सिपाहियों ने उसे अदालत में पेश किया। इसके बाद सिपाही उसे वापस सेशन हवालात में लेकर जा रहे थे। इसी दौरान वह अपने साथी विशाल की मदद से सिपाही की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर फरार हो गया था। आदित्य के फरार होने के बाद से सिविल लाइंस थाने की पुलिस और एसओजी की टीम उसकी तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन



हर बार वह पुलिस पर फायर करके भागने में कामयाब होता रहा। इस दौरान उसने बिजनौर में दो हत्याएं भी कर दीं। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया। बिजनौर पुलिस और एसओजी की टीम, मुरादाबाद पुलिस और एसओजी की टीम के अलावा एटीएस की टीम भी आदित्य की तलाश में जुटी थी। लेकिन आदित्य पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। आदित्य की गिरफ्तारी को लगाई गई पुलिस टीम तीन माह तक उसे ढूंढने का नाटक करती रही। लेकिन आदित्य ने इस बीच कई घटनाओं को अंजाम दे डाला। अब मुरादाबाद पुलिस उसे रिमांड पर लेने के लिए अदालत में रिमांड अर्जी लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed