फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gang that cheated Rs 1 crore through Mahadev betting app

Moradabad News: महादेव बेटिंग एप के जरिए एक करोड़ ठगने वाला गिरोह पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Gang that cheated Rs 1 crore through Mahadev betting app
मुरादाबाद। पुलिस ने महादेव बेटिंग एप के जरिए लोगों से साइबर ठगी गिरने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपी अब तक एक करोड़ रुपये ठग चुके हैं। दिल्ली स्थित फ्लैट में आरोपियों ने अपना कॉल सेंटर खोल रहा था। यहीं बैठकर वह देश भर के लोगों को कॉल कर साइबर ठगी कर रहे थे। पुलिस टीम रामपुर में एक युवती के साथ हुई साइबर ठगी की जांच में जुटी तो साइबर ठग पकड़े गए। जिससे पूछताछ में पता चला कि आरोपी महादेव बेटिंग एप के जरिए भी ठगी करते हैं।
विज्ञापन

एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया ने कि रामपुर मिलक की रहने वाली दिव्या ने साइबर अपराध थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए साइबर ठगों ने उसे निवेश करने के नाम पर आईडी खुलवा ली और आठ लाख 50 हजार रुपये ठग लिए हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। कॉल डिटेल और बैंक खातों की आईडी के जरिए पुलिस ने नई दिल्ली के डाबरी थाना क्षेत्र के महावीर इन्क्लेव पालम शिव शक्ति अपार्टमेंट निवासी आलोक कुमार झा, इसके साथी नई दिल्ली के करोल बाग के पटेल नगर थाना क्षेत्र के बलजीत नगर निवासी नितिन निर्माण और सोनू कुमार उर्फ मैथ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से सात मोबाइल, दो लैपटॉप और एक सिम बरामद किया है। आरोपियों ने दिल्ली में अपार्टमेंट में ही कॉल सेंटर कॉल रखा था। यहां बैठकर देश भर के लोगों को निवेश कराने के नाम पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर रकम ट्रांसफर कराते थे। इसके अलावा महादेव बेटिंग एप के जरिए भी लोगों को ठगते थे। मंगलवार शाम पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



आलोक कुमार झा है गिरोह का सरगना
साइबर ठगी गिरने वाले इस गिरोह का सरगना आलोक कुमार झा है। उसके साथ नितिन निर्माण, सोनू कुमार उर्फ मैथ हैं। आलोक कुमार झा मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। एमकॉम आलोक पिछले 15 साल से नई दिल्ली में थाना डाबरी क्षेत्र के महावीर एन्क्लेव पालम शिव शक्ति अपार्टमेंट में रह रहा है। इसी अपार्टमेंट में आरोपी ने अपना कॉल सेंटर खोल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते और सिम उपलब्ध कराते थे सोनू
साइबर अपराध थाने के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में आलोक झा और नितिन लोगों इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर लोगों को अपने साथ जोड़ते हैं और उन्हें घर बैठे कमाने का झांसा देकर उनसे रकम लगवाता है। सोनू मजदूरों के बैंक खाते और सिम उपलब्ध कराने का काम करते हैं। इनके साथ बिहार के औरंगाबाद निवासी विक्की और महाराष्ट्र के पूणे का रहने वाला सुरेश भी शामिल है। दोनों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।


साइबर ठगी की रकम से आलीशान फ्लैट और गाड़ियां खरीदीं
एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि साइबर ठग निवेश के नाम पर ठगी करने के साथ ही महादेव बेटिंग एप का भी काम करते हैं। इससे भी मोटी रकम ऐंठ लेते हैं। आरोपी साइबर ठगी की रकम से आलीशान फ्लैट और गाड़ियां खरीद चुके हैं।



आलोक ने दो रुपये से कमाए 14 हजार, फिर बन गया साइबर अपराधी
मुरादाबाद। आलोक कुमार झांसा ने बताया कि उसने क्रिकेट विश्व कप में 2 रुपये लगाकर 14 हजार रुपये कमाए थे। इसके बाद वह धीरे धीरे इस धंधे में उतर गया। आरोपी ने महादेव बेटिंग एप की फ्रेंचाइजी ले ली थी। इसके बाद वह दूसरे लोगों को इस एप के जरिए खिलाने लगा था। उन्हें जीते हुए लोगों को दिखाकर लोगों को झांसा देता था। इसके जरिए ही लोगों से रकम लगवाकर उनसे ठगी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article