फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gang rape with girl in amroha

खेत पर गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में छोड़कर कर भाग गए

Sun, 25 Nov 2018 03:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Updated Sun, 25 Nov 2018 03:54 AM IST
विज्ञापन
gang rape with girl in amroha
gang rape - फोटो : फाइल फोटो

खेत पर गई किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोपी उसे जंगल में छोड़कर भाग गए। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।             

विज्ञापन


घटना नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के एक व्यक्ति की चौदह वर्षीय बेटी शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे खेत पर गई थी। आरोप के मुताबिक इस दौरान गांव के तीन युवक वहां पहुंच गए और किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद आरोपी किशोरी को जंगल में ही छोड़कर भाग गए। दोपहर बाद किसी तरह किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बदहवास बेटी का दर्द सुनकर परिजनों के होश उड़ गए । इसके बाद समाज के ठेकेदारों ने पीड़ित परिवार को बदनामी का हवाला देकर पंचायत बैठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर पंचायत चली, लेकिन देर रात पीड़िता परिजनों के साथ नौगांवा सादात थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुशाहिद, खुर्शीद और नौशे के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed