{"_id":"656ac353befffaf3a306df29","slug":"gang-rape-of-pregnant-woman-after-threatening-her-husband-in-moradabad-2023-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: पति को पिटाई के बाद धमकाया, फिर गर्भवती पत्नी को जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: पति को पिटाई के बाद धमकाया, फिर गर्भवती पत्नी को जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप, हालत नाजुक
Sat, 02 Dec 2023 11:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:54 AM IST
सार
मुरादाबाद के मूंढापांडे इलाके में गर्भवती महिला के पति को डरा धमकाकर तीन लोगों ने पत्नी के साथ जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनों भाग निकले। इस मामले में शिकायत एडीजी तक पहुंचने के बाद मूंढापांडे पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
गर्मवती से गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मूंढापांडे से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात के समय पीड़ित का पति भी मौके पर मौजूद था। आरोपियों ने उसे धमका दिया था।
जानकारी के अनुसार, गर्भवती महिला के पति को मूंढापांडे इलाके में डरा धमकाकर तीन लोगों ने पत्नी के साथ जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनों भाग निकले। इस मामले में शिकायत एडीजी तक पहुंचने के बाद मूंढापांडे पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कटघर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सात माह की गर्भवती है। महिला पति के साथ बाइक से 29 अक्तूबर की रात करीब 7.30 बजे मूंढापांडे थाना क्षेत्र स्थित मायके से ससुराल जा रही थी। आरोप है कि वीरपुर वारियर उर्फ खरग निवासी फैजान, नफीस, शाकिर ने बाइक रोक ली।
विज्ञापन
उन्होंने सुनसान स्थान पर पति को मारपीट कर धमकाया। इसके बाद उसकी पत्नी को जंगल में लेकर गए। वहां तीनों ने गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनों मौके से भाग निकले।

इस मामले में पीड़ित पति ने एडीजी पीसी मीना को जानकारी दी। बताया कि उसकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई हैं। सामूहिक दुष्कर्म की घटना का शिकार हुई महिला की उम्र 26 साल बताई जा रही है।
एडीजी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मूंढापांडे पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मामले में मूंढापांडे पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गैंगरेप का केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।