{"_id":"614b94318ebc3e78583f318b","slug":"gang-arrested-for-robbing-goods-of-railway-passengers-city-news-mbd403618248","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलयात्रियों का सामान लूटने वाला गैंग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलयात्रियों का सामान लूटने वाला गैंग गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल यात्रियों का सामान लूटने वाले गैंग को जीआरपी ने बुधवार को पकड़ लिया। जीआरपी ने चोरी और लूट की घटनाओं के दो अलग-अलग मुकदमों में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चोरी स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 70 हजार रुपये की कीमत का सामान बरामद किया है। जीआरपी ने सातों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
आरोपी सद्दाम निवासी ईंधनपुर नंगला, अनिल निवासी थाना गढ़ी, मोहम्मद अली निवासी चाऊ की बस्ती और दानिश निवासी लालकुंआ नैनीताल एक ही गैंग के सदस्य हैं। इन्होंने 18 सितंबर को बेगमपुरा एक्सप्रेस में बुजुर्ग यात्री से उसका बैग, मोबाइल और रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा इनका आपराधिक इतिहास भी है। इन आरोपियों से तीन मोबाइल, एक हजार रुपये और चोरी का बैग बरामद हुआ है।
वहीं दूसरी मुकदमे में जिला सुल्तानपुर के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक चाकू और दो बैग बरामद हुए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी रेलवे अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में आरोपियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।