{"_id":"6a25d8e2d4f2e0c68e09fb56","slug":"gajraula-branch-of-mda-will-be-expanded-proposal-sent-to-the-government-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-920021-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एमडीए की गजरौला शाखा का होगा विस्तार, प्रस्ताव शासन को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एमडीए की गजरौला शाखा का होगा विस्तार, प्रस्ताव शासन को भेजा
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमडीए अब अपनी गजरौला शाखा का विस्तार करने जा रहा है। 105 नए गांवों को शामिल करने के साथ ही गजरौला में एमडीए शाखा का क्षेत्रफल पांच हजार हेक्टेयर से बढ़कर 23370 हेक्टेयर हो जाएगा। इन गांवों को विधिवत रूप से एमडीए में शामिल करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में मुरादाबाद, संभल व अमरोहा के 71 गांवों को शामिल करने की प्रक्रिया तो चल ही रही है। जिसके बाद एमडीए का क्षेत्रफल 390 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर कुल 536 वर्ग किलो मीटर हो गया है। हालांकि इन गांवों को लेकर तैयार की जा रही महायोजना की स्वीकृति पर शासन स्तर पर चर्चा हुई है। शीघ्र ही इसे स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसी तरह एमडीए अपनी गजरौला शाखा का भी विस्तार कर रहा है।
इसमें गजरौला क्षेत्र के ही आसपास के 105 गांवों को इसमें शामिल कर रहा है। इन गांवों के नाम और रकबे को चयनित कर उसे अंतिम रूप से दिया जा चुका है। जिसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति के बाद इन गांवों की सूची सहित बोर्ड से भी स्वीकृति ली जाएगी। इसके बाद एक बार फिर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यदि शासन प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति प्रदान करता है तो गांवों को एमडीए में शामिल कर लिया गया। इसके बाद यहां नई आवासीय परियोजना लाने की संभावना बढ़ जाएगी। जिससे गजरौला का शहरीकरण तो बढ़ेगा, लोगों को प्लॉट खरीदने का मौका भी मिलेगा।
--
अभी तक एमडीए की गजरौला इकाई में कुल 22 गांव हैं। जिनका कुल क्षेत्रफल पांच हजार हेक्टेयर है। इन 105 गांवों को शामिल करने के बाद कुल क्षेत्रफल 23370 हेक्टेयर हो जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इसे बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। फिर अंतिम स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
-पंकज वर्मा, सचिव एमडीए