फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   full proof security for block pramukh election

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन आज, कड़े सुरक्षा इंतजाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
full proof security for block pramukh election
मुरादाबाद। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए नामांकन कार्य गुरुवार को संबंधित ब्लॉक कार्यालयों पर होगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी है। नामांकन के दौरान ब्लॉक मुख्यालयों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रत्याशी के साथ भीड़ या जुलूस नहीं आएंगे।
विज्ञापन

जिले में आठ ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव के निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह हैं। उनके द्वारा नामांकन और मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए प्रत्येक ब्लॉक के लिए दो सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद ब्लॉक के लिए सिंचाई विभाग के एक्सईएन मनोज कुमार और अवर अभियंता रोहिताश कुमार को लगाया गया है। मूंढापांडे में सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक कमल किशोर और अपर सांख्यकी अधिकारी वाणिज्य कर विभाग को लगाया है। भगतपुर टांडा में उप कृषि निदेशक सीएल यादव और लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी है। बिलारी में सहायक औषधि आयुक्त औषधि विभाग चंद्र किशोर और अपर सांख्यकी अधिकारी गीतेश प्रताप मारकंडेय को लगाया गया है। कुंदरकी में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एमपी सिंह और नलकूप विभाग के अवर अभियंता प्रकाशवीर को, ठाकुरद्वारा में डीसीओ अजय कुुमार सिंह और कृषि विभाग से रमेश चंद, डिलारी में डूडा के परियोजना निदेशक दीपक कुमार और लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मौ.असजद, छजलैट में नलकूप विभाग के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र कुमार और अपर सांख्यकी अधिकारी अशोक कुमार मान को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया है। इसके अलावा आठ अन्य अधिकारियों को रिर्जव में रखा गया है।
विज्ञापन

ये है चुनाव कार्यक्रम
नामांकन 8 जुलाई को सुबह11 से दोपहर बाद 3 बजे तक
नामांकन की जांच 8 जुलाई को दोपहर बाद आठ बजे से काम पूरा होने तक
नामवापसी 9 जुलाई 11 से 3 बजे तक
मतदान 10 जुलाई 11 से 3 बजे तक
मतगणना 10 जुुुलाई 3 बजे से पूरी होने तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed