{"_id":"5e2b55e88ebc3e4b07659ca0","slug":"froud-on-olx-city-news-mbd3375582141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स पर कार का ग्राहक बनकर हैक कर लिया खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएलएक्स पर कार का ग्राहक बनकर हैक कर लिया खाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। ओएलएक्स के जरिये सामान खरीदें या बेचें तो जरा सावधान हो चाहिए। अभी तक तो केवल विक्रेता बनकर ही लोगों को ठगने के मामले सामने आ रहे थे पर अब ग्राहक बनकर भी लोगों को चूना लगाने का मामला सामने आ रहा है। ताजा मामला कटघर क्षेत्र में सामने आया है। यहां साइबर ठगों ने कार खरीदने का झांसा देकर मालिक ने भाई के बैंक खाता नंबर ले लिया। खाता हैक कर पांच बार में 34 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
साइबर ठगी का शिकार योगेश कुमार कटघर थानाक्षेत्र के पीतल बस्ती निवासी है। उन्होंने कटघर थाने में कानपुर निवासी विकास पटेल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। योगेश ने बताया कि उन्होंने अपनी कार बेचने के लिए ओएलएक्स पर फोटो और डिटेल अपलोड की थी। उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम विकास पटेल निवासी कानपुर बताया। उसने कहा कि वह योगेश की कार खरीदना चाहता है। 90 हजार रुपये में कार का सौदा तय हो गया। आरोपी ने एडवांस में दस हजार रुपये बेचने का झांसा दिया और योगेश से बैंक खाता नंबर पूछा। योगेश ने अपना खाता नंबर उसे दे दिया। लेकिन खाते में रुपये नहीं थे। जिस कारण आरोपी ने तकनीकी खराबी होने की बात कह कर दूसरा खाता नंबर मांगा। तब उसने अपने भाई जितेंद्र कुमार का खाता बता दिया। आरोपी ने खाता हैक कर पांच बार में 34 हजार रुपये निकाल लिए। जितेंद्र के एकाउंट में 35 हजार रुपये थे। जितेंद्र के खाते पर अलर्ट मैसेज पहुंचे तब घटना की जानकारी हो पाई। जब आरोपी के नंबर पर कॉल की गई तो उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इंस्पेक्टर देवेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।