{"_id":"68756cc9817ae7118101f78a","slug":"from-today-tatkal-tickets-will-not-be-booked-without-aadhar-otp-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-687175-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आज से बिना आधार ओटीपी बुक नहीं होंगे तत्काल टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आज से बिना आधार ओटीपी बुक नहीं होंगे तत्काल टिकट
विज्ञापन
मुरादाबाद। 15 जुलाई 2025 से बिना आधार ओटीपी के आप ट्रेन का तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। रेलवे ने अपने सिस्टम को अपडेट कर लिया है। नया नियम रेलवे टिकट काउंटरों के साथ आईआरसीटीसी के मोबाइल एप पर भी लागू होगा। बुकिंग के समय आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे सिस्टम में दर्द करने के बाद ही टिकट मिलेगा।
मुरादाबाद मंडल के सभी स्टेशनों पर बुकिंग क्लर्क्स को इसकी ट्रेनिंग दे दी गई है। सिर्फ मुरादाबाद से ही रोजाना 200 से ज्यादा तत्काल टिकट बुक होते हैं। रेलवे प्रशासन का मानना है कि नया नियम तत्काल टिकट बुकिंग में हो रही धोखाधड़ी को रोकने में प्रभावी होगा। अब तक जैसे ही तत्काल टिकट की प्रक्रिया शुरू होती थी, वैसे ही मिनटों में सभी टिकट बुक हो जाते थे। दलाल और फर्जी एजेंट सॉफ्टवेयर या गलत तरीकों से ये सभी टिकट बुक कर लेते थे। इससे यात्रियों को टिकट मिलना मुश्किल हो जाता था। अब नए नियम में टिकट बुकिंग का पहला मौका सिर्फ यात्रियों को मिलेगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने कहा कि इससे रेलवे के सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और यात्रियों को सीधे लाभ मिल पाएगा।
अब तक यात्रियों से पहले बुकिंग करते थे एजेंट
ट्रेन के एसी कोच के तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10 बजे और नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे शुरू होती है। अब तक शुरुआती 30 मिनट में एजेंट टिकट बुक कर लेते थे। नए नियमों के अनुसार अब शुरुआत के 30 मिनट तक एसी और नॉन-एसी दोनों क्लास के लिए एजेंट को टिकट बुक करने की इजाजत नहीं होगी। यात्री रेलवे काउंटर और आईआरसीटीसी मोबाइल एप के जरिए बुकिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन
ओटीपी नहीं आ रहा तो मिलाएं हेल्पलाइन नंबर
अगर किसी के पास आधार कार्ड है और टिकट बुकिंग के दौरान ओटीपी नहीं आ रहा है या नंबर आधार से लिंक नहीं है तो हेल्पलाइन (139) पर कॉल कर सकता हैं। इसके अलावा यात्री नजदीकी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर भी मदद मांग सकते हैं। आधार हेल्पलाइन (1947) पर संपर्क कर सकता है। किसी यात्री के पास आधार कार्ड नहीं है, तो उसके लिए तत्काल टिकट बुक करना मुश्किल हो सकता है। टिकट बुक करने का कोई और तरीका रेलवे ने नहीं बताया है।