फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Friends had murdered the transporter's son.

Moradabad News: दोस्तों ने ही की थी ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Friends had murdered the transporter's son.
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के सिंहमन हजारी निवासी ट्रांसपोर्टर गोपाल यादव के बेटे बेबी यादव की हत्या चोरी की मोटर के विवाद में उसके ही दो दोस्तों शीशपाल सैनी और सुंदर ने गला घोंटकर की थी। पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी शीशपाल को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी ने बताया कि पाकबड़ा के सोर्सिंग हब से एक मोटर चोरी किया था। बेबी मोटर को घर ले जाने लगा। इसी के विवाद में उसकी हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया था।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कटघर के सिंहमन हजारी निवासी गोपाल यादव मंडी समिति में ट्रांसपोर्टर का काम करते हैं। उनका बेटा बेबी यादव तीन दिसंबर की सुबह मंडी समिति जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से बेबी लापता था। दस दिसंबर को बेबी का शव पाकबड़ा में होर्सिंग हब के पीछे झाड़ियों में मिला था। इस मामले में पुलिस ने सिंहमन हजारी में ही रहने वाले राकेश राणा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। एक फुटेज में घटना वाले दिन बेबी यादव अपने साथी कटघर के गुलाबबाड़ी कृष्णा कॉलोनी निवासी शीशपाल सैनी और बरवालान निवासी सुंदर के साथ जाता दिखाई दिया। सोमवार को पुलिस ने शीशपाल को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह तीन दिसंबर को बेबी और सुंदर के साथ पाकबड़ा में बंद सोर्सिंग हब से सामान चोरी करने गया था। तीनों ने वहां से एक मोटर चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेबी जिद करने लगा कि वह मोटर को अपने घर ले जाएगा, जबकि शीशपाल और सुंदर मोटर को बेचकर नशा करना चाहते थे। विवाद बढ़ने पर शीशपाल और सुंदर ने गमछे से गला घोंटकर बेबी की हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंककर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed