{"_id":"6a8cb153c8004ee7780395f8","slug":"friend-killed-young-man-after-being-asked-to-return-borrowed-money-bilari-news-c-278-1-smbd1008-102479-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उधार दिए रुपये मांगने पर दोस्त ने की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उधार दिए रुपये मांगने पर दोस्त ने की थी युवक की हत्या
Tue, 25 Aug 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
डिलारी (मुरादाबाद)। गांव बुढ़नपुर निवासी जाॅनी की हत्या के आरोपी शहनवाज को पुलिस को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर मृतक के कपड़े और मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने उधार के रुपये देने के लिए बुलाकर हत्या कर दी थी।
गांव बुढ़नपुर निवासी ललित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई जॉनी 16 अगस्त की सुबह दस बजे फोन पर बात करते हुए अचानक कहीं गया था। उसकी मां संतोष देवी ने 17 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, उसके भाई की ठाकुरद्वारा निवासी शाहनवाज से दोस्ती थी। जिस पर शाहनवाज ने उसके भाई से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। उधार के रुपये मांगने पर भाई का आरोपी से विवाद हो गया था।
16 अगस्त को शाहनवाज ने उसके भाई को उधार के रुपये वापस देने के लिए बुलाया था। तभी से उसका भाई लापता था। 18 अगस्त को रामूवाला गनेश के पास गन्ने के खेत में अज्ञात का शव मिला था। सूचना पर 22 अगस्त को ठाकुरद्वारा मोर्चरी में पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने भाई जॉनी के रूप में की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की हत्या उसके दोस्त ने उधार के रकम का तकाजा करने पर की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशान देही पर मृतक के कपड़े व मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।