फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   friend doing rape to ITBP inspector's daughter

आईटीबीपी के दरोगा की बेटी से कार में रेप की कोशिश

Fri, 03 Mar 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 03 Mar 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
friend doing rape to ITBP inspector's daughter
rape
 सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली आईटीबीपी में तैनात दरोगा की नाबालिग बेटी से उसके पिता के दोस्त ने अगवानपुर ओवर ब्रिज के पास कार में रेप की कोशिश की। पीड़िता ने शोर मचाया और किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से बचाया।
विज्ञापन


सूचना पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस के एक  मोहल्ले में आईटीबीपी में तैनात दरोगा का परिवार रहता है। दरोगा की 17 वर्षीय बीए की छात्रा है। उसका कांठ में एग्जाम सेंटर है। वह बुधवार को एग्जाम देने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किशोरी के पिता का दोस्त नवनीत निवासी मझोला (45) कार लेकर घर के पास पहुंच गया। उसने बताया कि  वह भी कांठ की तरफ जा रहा है। किशोरी को उसके एग्जाम सेंटर पर छोड़ने की बात कहकर उसने कार में बैठा लिया।

आरोप है कि जब आरोपी कार लेकर अगवानपुर ओवर ब्रिज के पास पहुंचा तो किशोरी से अश्लील बातें करने लगा और उसके साथ कार में छेड़खानी करने लगा। विरोध जताने पर आरोपी ने कार में ही किशोरी से रेप की कोशिश की।


शोर मचाने पर आरोपी ने उसे छोड़ा। पीड़िता ने मामले की शिकायत घर पहुंचकर परिजनों से की। एसएचओ सिविल लाइंस डीके शर्मा ने बताया कि आरोपी नवनीत चावल व्यापारी है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed