{"_id":"5a6a4d874f1c1b87268b6811","slug":"fraud-with-guy-of-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद एजेंसी दिलाने का झांसा देकर 1.10 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद एजेंसी दिलाने का झांसा देकर 1.10 लाख ठगे
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मूंढापांडे में एक युवक को खाद एजेंसी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों ने 1.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। एक माह पहले वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद वह शहर से भाग गए। गुरुवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ मूंढापांडे थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मूंढापांडे में के खबड़िया भूड़ में रहने वाले निजाम अली ने बताया कि एक माह पहले उनसे अनूप कुमार श्रीवास्तव निवासी लखनऊ, राहुल गुप्ता निवासी हरदोई व मोहित मिश्रा उनके घर पर आए। आरोपियों ने उनको कृभको खाद की एजेंसी दिलाने का झांसा दिया। सिक्योरिटी के तौर पर उनसे 1.10 लाख रुपये लिए।
तीन दिन में खाद भिजवाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि इसके बाद वह तीनों शहर छोड़कर भाग गए। निजाम ने उन्हें फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। आरोपियों के खिलाफ मूंढापांडे थाने में शिकायत की गई। एसएचओ मूंढापांडे ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली है।