फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud of Rs 6 lakh in the name of getting a job in the army

Moradabad News: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 6 lakh in the name of getting a job in the army
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर अमरोहा जिले के युवक से छह लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में डीआईजी के निर्देश पर सिविल लाइंस पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मुकदमे की विवेचना कर रही है।
अमरोहा जिले के अतरासी की मडैया गांव के महाराज सिंह ने डीआइजी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसका बेटा सोनकपुर स्टेडियम, मुरादाबाद में आर्मी में नौकरी के लिए दौड़ लगाने के लिए जाता था। वह वर्ष 2017 में अन्य खेल गतिविधियों में वह शामिल होता था। खेल के दौरान उसकी मुलाकात अमित उर्फ पिक्की और प्रणदीप कुमार गिल से हुई। प्रणदीप खुद को सोनकपुर स्टेडियम में वाॅलीबाॅल कोच बताता था। अमित उर्फ पिक्की बच्चों को आर्मी में भर्ती कराने के लिए तैयारी कराता था। दोनों युवकों से कहते थे कि सेना में नाैकरी करनी है तो रुपये का इंतजाम कर लो। झांसा देते थे कि उनकी सेटिंग सेना के बड़े अधिकारियों से है। दोनों ने उसके बेटे की सेना में नौकरी लगवाने का वादा करते हुए छह लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

बताया कि तीन लाख रुपये पहले देने होंगे। तीन लाख काम होने के बाद देना है। अक्टूबर 2017 में उसने नौकरी लगवाने के नाम पर प्रणदीप कुमार गिल को पैसे उसके नवीननगर के घर पर दिए थे। इस दौरान गवाह के तौर पर अमरोहा जिले के चकमद्दीपुर निवासी विनोद कुमार बैठा था। दोनों व्यक्तियों द्वारा वर्ष 2018 के जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में बेटे को लखनऊ ले गए। भरोसा दिया कि अब नौकरी ज्वाइन कराना है। 15 दिन होटल में रखने के बाद वे गुमराह करते थे। बाद में दोनों उसे घर वापस लेकर चले आए। नौकरी नहीं लगने पर महराज सिंह ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो वे धमकाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे वह प्रणदीप के नवीन नगर काॅलोनी स्थित घर गया था। नौकरी लगवाने के नाम पर लिए गए छह लाख रुपये वापस मांगा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की कोशिश की। इस बारे में सिविल लाइंस के थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed