{"_id":"6851d25ec50fd360c409c5f9","slug":"fraud-of-13-lakhs-on-the-pretext-of-partnership-in-a-private-hospital-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-109541-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निजी अस्पताल में साझेदारी का झांसा देकर 13 लाख की ठगी, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निजी अस्पताल में साझेदारी का झांसा देकर 13 लाख की ठगी, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
Wed, 18 Jun 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से उत्तराखंड के काशीपुर के निजी अस्पताल में साझेदारी का झांसा देकर 13 लाख रुपए की ठगी कर ली।
गांव लौंगी खुर्द निवासी हाल निवासी ठाकुरद्वारा साधना पैलेस के सामने विशाल चौहान ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा उसे थाना डिलारी के गांव दोदराजपुर निवासी व्यक्ति ने कहा कि उसका काशीपुर में एक निजी अस्पताल है। उसमें साझेदारी करने पर उसे आधा प्रॉफिट मिलेगा। वह उसके झांसे में आ गया और उसने उसे 13 लाख रुपए दे दिए लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसने न तो उसे पैसे लौटाए और न ही उसका अस्पताल से कोई फायदा रिटर्न किया । मांगने पर झगड़ा करने लगा और धमकियां दे रहा है। उसने इसकी शिकायत पुलिस और अधिकारियों से भी की। जिस पर सात जनवरी 2025 को गांव पाड़ला निवासी कुछ लोगों ने समझौता कराया था कि 30 जनवरी तक आरोपी उसके सारे पैसे वापस लौटा देगा लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटाए हैं। शिकायत करने पर पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। विशाल चौहान ने आरोपी से अपने पैसे वापस दिलाने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस पर कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया है। मंगलवार को विशाल चौहान को जांच के संबंध में कोतवाली बुलाया गया।