फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud in pension scheme

वृद्घावस्था-विधवा पेंशन के पर्जीवाड़े में हसनपुर-गंगेश्वरी के एडीओ पर गिरी गाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
fraud in pension scheme
अमरोहा। वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के फर्जीवाड़े में हसनपुर और गंगेश्वरी के एडीओ पर गाज गिर गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने दोनों एडीओ का ट्रांसफर दूसरे ब्लाकों में कर दिया है। फर्जीवाड़े की खबर छपने के बाद विभाग ने दोनों ब्लाकों का दोबारा से सत्यापन कराया था। जिसमें 120 अपात्र लोग फर्जी तरह से पेंशन लेते पकड़े गए हैं। यह सब विभागीय अधिकारियों की साठगांठ से हो रहा था। फिलहाल एडीओ पर कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

मालूम रहे कि अमर उजाला ने जिला समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था और जिला प्रोबेशन विभाग की विधवा पेंशन प्रणाली में बड़ा फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया था। हसनपुर ब्लाक क्षेत्र के भीमा सुल्तानपुर और गंगेश्वरी के ढबारसी में गांव में अपात्र और मृतक लाभार्थियों के नाम पर पेंशन का बंदरबांट किया गया था। जिला प्रोबेशन विभाग में ढबारसी ग्राम पंचायत की वित्तीय वर्ष 2020-21 की सूची के आधार पर जीवित पति को स्वर्गीय बनाकर विधवा पेंशन लेने का मामला सामने आया था जबकि उसका पति स्वस्थ और सकुशल घर में मौजूद था। पेंशन आवेदन के कागजों में जिंदा पति का मृत्यु प्रमाण पत्र लगाया गया है। इससे पहले ढबारसी में वर्षों पहले मरे 22 लोगों को वृद्धा पेंशन दिए जाने का खुलासा हुआ था। हैरत की बात यह थी कि फर्जीवाड़े के खुलासे से तीन महीने पहले ही विभागीय अधिकारियों ने इनका सत्यापन किया था। आंख मूंदकर अपात्रों को पात्रता की श्रेणी में लाने वाले अफसरों की निंद्रा टूट गई थी। अफसरों ने गांव पहुंचकर फर्जीवाड़े की जांच की तो प्रकरण सही पाए गए। इसके बाद अफसरों में हड़कंप मच गया था। बाद में जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार और जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर दोनों ब्लाक क्षेत्र के गांवों का दोबारा से सत्यापन कराया गया। 14 टीमों ने गांव-गांव जाकर लाभार्थियों की जांच की। इसमें बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया। करीब 120 लोग अपात्र होने के बाद भी वृद्धावस्था पेंशन पा रहे थे। इसमें कई महिलाएं पति के जिंदा होने के बाद भी विधवा पेंशन ले रहीं थी। जांच रिपोर्ट मिलते ही समाज कल्याण अधिकारी ने पेंशनों पर रोक लगा दी है। साथ ही गंगेश्वरी और हसनपुर के एडीओ पर कार्रवाई करते हुए उनका ट्रांसफर दूसरे ब्लाकों में कर दिया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गंगेश्वरी के एडीओ परमानंद को जोया और हसनपुर ब्लाक के एडीओ राजीव कुमार को अमरोहा ब्लाक और अमरोहा ब्लाक में तैनात प्रमोद कुमार को हसनपुर ब्लाक भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed