Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud case registered in Moradabad against former MLA Yusuf Malik his son and his daughter-in-law

UP: कुंदरकी के पूर्व विधायक, बेटे और पुत्रवधू पर धोखाधड़ी का मुकदमा, आजम खां के करीबी यूसुफ मलिक भी नामजद

Sat, 04 Jul 2026 10:22 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 04 Jul 2026 10:22 PM IST
सार

मुरादाबाद में कुंदरकी के पूर्व सपा विधायक हाजी रिजवान, उनके बेटे, पुत्रवधू और सपा नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि स्कूल की जमीन के सौदे में करोड़ों रुपये हड़पने और भूमि उपयोग परिवर्तन के नाम पर फर्जी रसीद दी गई।

विज्ञापन
fraud case registered in Moradabad against former MLA Yusuf Malik his son and his daughter-in-law
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा विधायक हाजी रिजवान और उनके बेटे, पुत्रवधू और सपा नेता आजम खां के करीबी यूसुफ मलिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें जमीन का सौदा कर करोड़ों रुपये हड़पने और स्कूल की भूमि उपयोग परिवर्तन कराने के नाम फर्जी रसीद देने के आरोप लगाए गए हैं। एसएसपी के आदेश पर कुंदरकी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मैनाठेर थाना क्षेत्र के मलकपुर फत्तेहपुर खास निवासी अब्दुल मुस्तफा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुंदरकी थाना क्षेत्र के डोमघर निवासी एवं कुंदरकी के पूर्व विधायक हाजी रिजवान और उनके बेटे मोहम्मद जुबैर, जुबैर की पत्नी शमा परवीन और सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी निवासी सपा नेता यूसुफ मलिक ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। आरोप है कि इन लोगों ने मुरादाबाद के आजादनगर स्थित स्कूल की भूमि का सौदा 4.48 करोड़ रुपये में किया था। जिसके बतौर एडवांस 25 लाख रुपये ऑनलाइन और नकद दिए थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

आठ जनवरी 2024 इकरारनामा तैयार कराया। आरोप है कि भूमि उपयोग परिर्वतन (लैंड यूज चेंज) कराने के नाम पर 10 लाख रुपये अतिरिक्त लिए गए और भू उपयोग विभाग के नाम से 6.11 लाख रुपये की फर्जी रसीद उपलब्ध कराई गई। बाकी राशि से रिश्वत में खर्च होने की बात कही गई। इसी बीच अनेक लोगों के माध्यम से ऑनलाइन और नकद भुगतान कर एक करोड़ 27 लाख 86 हजार रुपये ले लिए। 

इससे पहले 21 दिसंबर 2023 में यूसुफ मलिक ने डिलारी क्षेत्र के बढ़ेरा के रकबे में स्थित साढ़े तीन बीघा भूमि का सौदा 52.50 लाख रुपये में तय किया था। जमीन खरीदने के लिए 33.36 लाख रुपये दे दिए थे लेकिन जमीन का बैनामा नहीं कराया गया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि कुंदरकी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले की गहनता से विवेचना कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हमने दो साल पहले आजादनगर स्थित प्लॉट 4.48 करोड़ रुपये में बेचा था। बतौर बयाना 25 लाख रुपये दिए गए थे। यह लोग बैनामा नहीं करा रहे थे जबकि 11 माह का एग्रीमेंट था। जिसको लेकर पहले से ही नोटिस भी दे चुके हैं। रिपोर्ट में लगाए आरोप बेबुनियाद हैं और राजनीति से प्रेरित हैं। जांच में वास्तविकता सामने आ जाएगी। - हाजी रिजवान, पूर्व सपा विधायक, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed