{"_id":"66817dea395d11fc270fe3a7","slug":"four-women-and-two-men-of-thief-gang-were-tied-up-and-beaten-by-villagers-in-rampur-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमाशा देखते रहे लोग: चोर गैंग की चार महिला और दो पुरुषों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पेड़ में बांधकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमाशा देखते रहे लोग: चोर गैंग की चार महिला और दो पुरुषों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पेड़ में बांधकर की पिटाई
Sun, 30 Jun 2024 09:16 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 30 Jun 2024 09:16 PM IST
सार
रामपुर जिले में चोरी करने वाले गैंग के एक आरोपी को पकड़कर ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और उसकी पिटाई कर दी। साथ ही गैंग में शामिल महिलाओं की पिटाई वहां मौजूद ग्रामीणओं महिलाओं ने कर दी।
विज्ञापन
बंधक बनाकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में चोरी करने वाले गैंग के एक आरोपी को रविवार को भीड़ ने पकड़कर यूकेलिप्टिस के पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। साथ ही चार महिलाओं को भी पकड़ा गया, जिनकी भीड़ में शामिल महिलाओं ने पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पांचों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। बाद में गैंग में शामिल एक और चोर को पकड़ लिया गया। पुलिस फरार चोर की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी राजू सीआईएसएफ में सिपाही के पद पर जयपुर में तैनात हैं। वह जयपुर शाहबाद आ रहे थे। उनकी पत्नी ममता रविवार सुबह को अपने मायके मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गझेड़ा आलम गांव से आ रही थी। शाहबाद आने के बाद वह पैगंबरपुर गांव जाने के लिए चंदौसी अड्डे से एक ई-रिक्शा में बैठ गईं।
विज्ञापन
सीआईएसएफ जवान ने बताया कि ई-रिक्शा में पहले से ही तीन पुरुष और चार महिलाएं बैठी थीं। सभी एक साथ थे। ई-रिक्शा में बैग रखने की जगह नहीं थी तो बैग को ई-रिक्शा के ऊपर रख दिया। इस दौरान रिक्शे में बैठे तीनों आरोपी खड़े हो गए। शाहबाद से करीब तीन किलोमीटर दूर भुड़ासी गांव के निकट पहुंचने पर सीआईएसएफ के जवान की पत्नी को रिक्शा में बैठे युवकों और महिलाओं पर शक हुआ तो शोर मचा दिया।
विज्ञापन
बांधकर पिटाई कर दी
मौके पर भीड़ जमा होते ही दो चोर महिला का बैग लेकर भाग गए। एक चोर और चार महिलाएं भीड़ के हत्थे चढ़ गईं। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के गांव से परिजन पहुंच गए। भीड़ ने चोर गैंग के एक आरोपी को पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई की। इसी दौरान पकड़ी गई आरोपी महिलाओं को भी ग्रामीण महिलाओं ने पीट दिया।
बैग में सात-आठ तोले सोना और चांदी के जेवर हैं
मौके पहुंची पुलिस सभी आरोपियों को कोतवाली ले गई। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में टीमें बना दीं। दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का कुछ सामान मिला। सीआईएसएफ जवान ने बताया कि बैग में सात-आठ तोले सोना और चांदी के जेवर हैं, जिनकी कीमत करीब पांच लाख है। पुलिस ने माल बरामद करने का आश्वासन दिया। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
जवान के देर से पहुंचने के चलते हुई घटना
सीआईएसएफ जवान राजू जयपुर से छुट्टी लेकर गांव आ रहे थे। उन्हें अपनी पत्नी को मुरादाबाद के बिलारी से साथ में लेना था, लेकिन जवान को बिलारी पहुंचने में देर हो गई। इसलिए उनकी पत्नी को अकेले ही बिलारी से आना पड़ा और ये घटना हो गई।
सीओ संगम कुमार ने बताया कि सीआईएसएफ जवान की पत्नी के जेवर चोरी हो गए थे। मौके से एक पुरुष और चार महिलाएं पकड़ी गई हैं। पुलिस ने दबिश देकर एक और आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से कुछ माल भी बरामद हुआ है। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। भीड़ ने आरोपियों को पकड़ा था, लेकिन एक आरोपी की पिटाई की जानकारी नहीं है।