फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four police teams are searching, the murderer has not been caught even after 24 hours

Moradabad News: पुलिस की 4 टीमें कर रहीं तलाश, 24 घंटे बाद भी हाथ नहीं आया हत्यारोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Four police teams are searching, the murderer has not been caught even after 24 hours
मुरादाबाद। शहर की परंपरा सोसायटी में केमिकल कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी (75) की हत्या करने के बाद भागे नौकर सचिन सक्सेना को पुलिस की चार टीमें 24 घंटे बाद भी तलाश नहीं कर पाईं। नौकर मोबाइल इस्तेमाल नहीं करता है। जिस वजह से उसकी लोकेशन की तलाश में पुलिस को कोई मदद नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार स्थित परंपरा सोसायटी निवासी कारोबारी दया किशन रस्तोगी पांच मई की सुबह अपनी पत्नी रेखा, बेटे ईशान के साथ पुणे में मेडिकल की पढ़ाई कर रही बेटी ज्योतिका से मिलने गए थे। दो मंजिला मकान में बुजुर्ग मां प्रमोद रस्तोगी की देखभाल के लिए कोतवाली क्षेत्र के चौमुखापुल निवासी नौकर सचिन सक्सेना और सिविल लाइंस के हिमगिरी हरथला निवासी नौकरानी अनीता को छोड़ कर गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब करीब दो बजे नौकरानी मकान की ऊपरी मंजिल से साफ-सफाई करने के बाद नीचे आई तो उसने देखा कि नौकर सचिन ने कारोबारी की मां की हत्या कर दी है। उनके जेवर भी उतार लिए हैं। उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने साईं गार्डन में रहने वाले प्रमोद रस्तोगी के छोटे बेटे डॉ. गौतम रस्तोगी की तहरीर पर सचिन के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में सिविल लाइंस थाने, एसओजी और सर्विलांस सेल समेत चार टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गई हैं। चौबीस घंटे बीतने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं सकी हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed